RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सांसद ने समाहरणालय तलाब पर दो चबूतरे और जेपी स्मारक व मुक्ताकाश मंच के जिर्णोद्धार का किया शिलान्यास।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 अगस्त।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने विकास कार्यों को गति देते हुए सांसद निधि से आरा के हृदय स्थली समाहरणालय तलाब पर दो चबूतरे और जेपी स्मारक व मुक्ताकाश मंच का जिर्णोद्धार का शिलान्यास किया।
आरा के हृदय स्थली समाहरणालय तलाब पर दो चबूतरे और जेपी स्मारक व मुक्ताकाश मंच का स्थिति काफी जर्जर हो गई थी।जिसको लेकर लगातार सांस्कृतिककर्मी, रंगकर्मी, नागरिक मंच के लोग व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जीर्णोद्धार का मांग की जा रही थी।
इस मौके पर सांसद सुदामा प्रसाद ने पत्रकारों के विकास के सवाल पर बोलते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और आरा में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है फिर भी विकास की रौशनी जनता के बीच नही पहुंची।उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकार के करोड़ों का बजट कहाँ खर्च हो रहा है यह किसी को पता नही है। हमारे पास पूरे जिले से सड़़क,गली नली,सहित विभिन्न तरह के विकास कार्य के लिए आम जनता का करोड़ों का आवेदन आया है।जिसे फण्ड से करना सम्भव नहीं है। हमने दिशा की दो बैठकों में आम जनता से प्राप्त लगभग दो सौ योजना दिया लेकिन किसी पर अभी तक करवाई नहीं दिखा।
उन्होंने आरा के बिगड़ते स्थिति और फैलते गंदगी के सवाल पर कहा कि मैं सम्भवतः पहला सासंद हूँ जो दो बार निगम के बोर्ड बैठक में शामिल हुआ और शहर के विभिन्न मुद्दों पर बात रखी और आश्वस्त किया गया कि प्रथमिकता के आधार पर करवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए लगातार प्रयासरत और संघरर्त रहूंगा।हमने अभी जिले कब विकास के लिए लभगभ 8 करोड़ के योजनाओं का अनुशंसा किया है।जिसमें आम लोगों के मांग पर 60 हाईमास्ट लाइट,कई विद्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर ओपेन जिम,स्कूलों में लाइब्रेरी सहित हजारों नागरिकों के चिरप्रतीक्षित मांग बस स्टैंड के नजदीक श्रीटोला के पास पुल निर्माण के लिए अनुशंसा किया है।
इस मौके पर भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार, राज्य कमेटी कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,जिला कमेटी सदस्य अमीत कुमार बंटी,जिला कमेटी सदस्य चंदन कुमार, अजय कुमार गांधी, रंगकर्मी अशोक मानव,जेपी स्मारक समिति के महासचिव सुशील तिवारी,साहेब लाल यादव,लड्डू भोपाली, चेतन्य, सन्नी कुमार सिंह, राजद नेता अरुण यादव, भुनेश्वर यादव सहित कई रंगकर्मी , सामाजिक कार्यकर्ता नेता शामिल थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 08 सितंबर 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ : जिस गांव में पादरी ने दी सेवा, उसी के कब्रिस्तान में दफ्न होने की नहीं मिली जगह।

rktvnews

भोजपुर के आगिआव में बाबा साहेब की जयंती पर सद्भावना एकजुटता मार्च निकाला गया।

rktvnews

जमशेदपुर:व्यय प्रेक्षकों ने बैंकों के जिला समन्वयक के साथ की बैठक, संदिग्ध लेनदेन या बड़े ट्रांजेक्शन रिपोर्ट करने के दिए निर्देश।

rktvnews

कृषि के समग्र विकास के लिए दो दिवसीय चिंतन शिविर का हुआ सार्थक आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment