RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

सभी विभागों से संबंधित लंबित वादों की समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 अगस्त।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की। बैठक में सभी विभागों से संबंधित लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में विभागवार बारी-बारी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने लंबित वादों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि वे मामलों का ससमय निष्पादन कराने हेतु शपथ पत्र दायर करके त्वरित रूप से कार्रवाई करें। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब संज्ञान में देने की बात कही, ताकि त्वरित तरीके से उसका हल निकाला जा सके। मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा, जिला उप रजिस्ट्रार, सभी अंचलाधिकारी, गिरिडीह जिला, सामान्य शाखा, विधि शाखा के प्रधान सहायक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:कालीबाग में मिलीं दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियां।

rktvnews

भोजपुर: अकली देवी के शहादत स्मृति दिवस पर समारोह सह संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की 13 घटकों संबंधित घटक बार जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने ओम साईं पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण!जन उपयोगी सुविधाओं के अर्न्तगत पेयजल एवं स्वच्छ प्रशाधन आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें पेट्रोल पम्प संचालक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:116 लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों से जिलाधिकारी को कराया अवगत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शपथ लेने पर श्री सिद्धारमैया और श्री डीके शिवकुमार को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment