RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह :अपर समाहर्ता विजय सिंह बीरूआ ने की PMFME योजना की समीक्षा दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)25 अगस्त। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज अपर समाहर्ता, विजय सिंह बीरूआ ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में PMFME योजना की समीक्षा की। इस दौरान अपर समाहर्ता ने एजेंडवार विभिन्न बिंदुओं की बारी-बारी समीक्षा की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकतम युवाओं को रोजगार से जोड़ने और तय लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही PMFME योजना के तहत जिला उद्यमी समन्वयक,LDM /GM DIC को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी बैंकरों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य को तय समय पर पूरा किया जाय। इसके अलावा उन्होंने पात्र आवेदनों को बैंकों में भेजने, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने और योजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही मुद्रा लोन से युवाओं को लाभ देने पर जोर दिया गया। बैठक में उद्योग महाप्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी, जेएसएलपीएस डीपीएम, डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सुपौल:द्वितीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरा नगर इकाई के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित।

rktvnews

पिछले तीन सालों से बंद वरिष्ठ नागरिकों का रेलवे टिकटों पर छूट नहीं लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

लैंगिक हिंसा पर जलेसं की कार्यशाला : ‘हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है’

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

rktvnews

कॉलर ट्यून या कलेजे पर हथौड़ा: हर बार अमिताभ क्यों?

rktvnews

Leave a Comment