
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जनवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरा नगर इकाई के तत्वावधान में हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय आरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर सभी महाविद्यालय के इकाई के सदस्य उपस्थित रहे और इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बनाने का सार्थक पहल किया। कुल 60 लोगों ने स्वैक्षिक रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक दीप प्रज्वलन और भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि से हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी, ब्लड डोनेशन समिति के चेयरमैन डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा,विद्यार्थी परिषद के दक्षिण बिहार प्रदेश मंत्री छोटू सिंह,चंदन तिवारी,अनूप सिंह,ऋतुराज चौधरी आदि द्वारा सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर माल्यार्पण से किया गया।उपस्थित युवा छात्र-छात्राओं के द्वारा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम ,व विद्यार्थी परिषद का जय घोष करते रहे। कार्यक्रम में कुल 60 यूनिट रक्तदान हुए । अपने उद्बोधन में छोटू सिंह ने विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी ,संयमित, अनुशासित, राष्ट्रहित और छात्र हित में कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि हम केवल छात्र और राष्ट्रहित ही नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करते हैं इसमें शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य पौधारोपण तथा सबसे पुनः आईटी कार्य रक्तदान की पिस्टन की सहायतार्थ करते हैं। आज का रक्तदान युवाओं के प्रेरणा स्रोत,विश्व आध्यात्मिक गुरु और राष्ट्र पुरुष स्वामी विवेका नंद के प्रति समर्पित है। इन्होंने स्वामी जी के कई संस्मरण भी सुनाएं।
डा विभा कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय परिषद के छात्र-छात्राएं स्वैच्छिक रक्तदान कर रेड क्रॉस ब्लड बैंक को समृद्ध करने के साथ-साथ जनपद के जरूरतमंद लोगों को
जीवन दान देते हैं जो सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने छात्र-छात्राओं के सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बहुत तरह की भ्रांतियां है कि रक्तदान करने से कमजोरी होगी पर धीरे-धीरे यह भ्रम ख़त्म हो रहा है और भारी संख्या में युवा युवती रक्तदान कर रहे हैं।
जैन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर पुष्पांजलि कर छात्र-छात्राओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया।रक्तदान शिविर में शौर्य पाठक,आदित्य सिंह,सूर्यमणि, हैप्पी,रोहित नरेश, निखिल,रितेश, ऋतुराज चौधरी, राहुल,मंगलम, शशि,धीरज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थि रहे।
