RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पिछले तीन सालों से बंद वरिष्ठ नागरिकों का रेलवे टिकटों पर छूट नहीं लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा /भोजपुर 11 नवंबर।वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे टिकट पर मिलने वाली छूट पुनः लागू नहीं करने का सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार की इस निर्णय का घोर निंदा की है तथा दिसंबर माह से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का भी निर्णय लिया है यह बातें सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कही श्री सिंह ने बताया की पिछले तीन सालों से बंद वरिष्ठ नागरिकों का रेलवे टिकटों पर छूट नहीं लागू किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि देश के सभी 756 जिलों में संगठन के नेतृत्व में आंदोलन शुरू किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को पत्र द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए अगले बजट में वृहद योजना लागू करने की मांग की जाएगी।ज्ञातव हो की रेलवे बोर्ड के स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने दो बार लिखित रूप में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट पुनः लागू करने की अनुशंसा कर चुके हैं फिर भी रेल मंत्री के तानाशाही रवैया के कारण अभी तक रेलवे टिकटों पर छूट का आदेश निर्गत नहीं हो पाया है इन्होंने बताया कि देश में 10 करोड़ 30 लाख वरिष्ठ नागरिक है जिनके परिवारों की कुल संख्या 45 करोड़ लगभग हो जाती है कितने बड़े वरिष्ठ नागरिकों के परिवार को रेलवे टिकटों पर मिलने वाली छूट लागू नहीं करने पर आश्चर्य व्यक्त किया है।बैठक का राष्ट्रीय चिंतन बैठक 3 दिसंबर को ममता सदन अमरचंद कोठी सभागार में आयोजित की गई है जिसमें आंदोलन के तिथियां की घोषणा की जाएगी वहीं दूसरी तरफ 24 दिसंबर को संगठन का राष्ट्रीय सम्मेलन आरा में आयोजित की गई है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार विमर्श होगा तथा केंद्र सरकार से पुनः रेलवे टिकटों पर छूट की मांग की जाएगी संचालन समिति की बैठक में संबोधित करने वालों में सर्वश्री राघव प्रसाद सिंह, डॉक्टर दिवाकर पांडे ,अशोक मिश्रा, रविंद्र सिंह, अमरेंद्र सिंह ,भारत भूषण, जोगिंदर प्रसाद प्रमुख थे।संचालन समिति की बैठक के अंत में हित नारायण क्षत्रीय स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम सिंह के निधन पर शोक सभा का भी आयोजन किया गया संचालन समिति के अंत में भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद व्यापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में हुए शामिल।

rktvnews

मतदाता सूची में महिला एवं पुरुष लिंगानुपात के अंतर को दूर करने हेतु व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा -उप विकास आयुक्त

rktvnews

प्रधानमंत्री ने “आर्थिक विकास बरकरार रखने और मजबूत करने” के विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित किया।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:महर्षि विश्वामित्र की मूर्ति स्थापना को ले कुल सचिव ने बक्सर के एमवी कॉलेज का किया दौरा।

rktvnews

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में एक करोड़ जीतने वाले मयंक का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया सम्मान!मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मयंक के पिता को फोन करके दी थी बधाई।

rktvnews

भोजपुर:ईमानदारी की पेश की मिसाल, खाते में आए दूसरे के पैसों को किया वापस।

rktvnews

Leave a Comment