RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने मॉरीशस में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 13 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचन्‍द्र रामगुलाम ने मॉरीशस के रेडुइट में अटल बिहारी वाजपेयी लोक सेवा एवं नवाचार संस्थान का बुधवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत-मॉरीशस विकास साझेदारी के तहत कार्यान्वित यह ऐतिहासिक परियोजना मॉरीशस में क्षमता निर्माण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर जोर देती है।
2017 के एक समझौता ज्ञापन के अंतर्गत 4.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुदान से उपलब्‍ध धनराशि से अत्याधुनिक संस्थान मंत्रालयों, सार्वजनिक कार्यालयों, अर्ध-सरकारी निकायों और सरकारी उद्यमों में मॉरीशस के सिविल सेवकों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगा। प्रशिक्षण के अलावा, संस्थान लोक प्रशासन में उत्कृष्टता केन्‍द्र के रूप में काम करेगा, अनुसंधान, शासन अध्ययन और भारत के साथ संस्थागत संबंधों को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आईटीईसी और भारत सरकार के छात्रवृत्ति प्राप्त पूर्व छात्रों से भी बातचीत की, जिन्होंने पहले भारत में प्रशिक्षण और शिक्षा प्राप्त की है। इन क्षमता निर्माण आदान-प्रदानों ने दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों को और गहरा किया है।
वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, यह संस्थान हिन्‍द महासागर क्षेत्र में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में भारत की भूमिका तथा व्यापक भारत-मॉरीशस साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह माले के राज्य समिति सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्धघाटन।

rktvnews

आई.टी.आई. रामनगर में आयोजित कैम्पस सलेक्शन में 92 छात्रों का किया गया चयन।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने बैडमिंटन कोच यशराज गुप्ता को अंतराष्ट्रीय कैंप में प्रमाण पत्र मिलने पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं कक्षा के सफल विद्यार्थियों दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

पटना:नाबालिग की निर्मम हत्या पर बिफरे आदित्य पासवान ,बोला ये बिहार है या सीरिया?

rktvnews

Leave a Comment