RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य ने की उद्यमियों संग बैठक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अगस्त।आज बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य गणेश साव की अध्यक्षता में भोजपुर जिलान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ प्राप्त उद्यमियों के साथ बैठक का आयोजन जिला अतिथि गृह, भोजपुर के सभागार में किया गया।
बैठक में (मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बिहार लघु उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना) अन्तर्गत लाभान्वित उद्यमी सम्मिलत हुए। सदस्य द्वारा सभी उद्यमियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा चलाए जा रहे परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उद्यमियों ने अपने-अपने परियोजनाओं के प्रमुख उत्पादों, तथा उनकी मार्केटिंग के संबंध में सदस्य को अवगत कराया गया।
मधु कुमारी द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं से सदस्य को अवगत कराया गया तथा जिले में इन योजनाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत जानकारी दी गई। अन्त में परियोजना प्रबंधक निखिल कश्यप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। बैठक में उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार, हरेश कुमार, अरविन्द कुमार एवं उद्योग विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:दुर्गा पूजा, दशहरा और छठ महापर्व 2024 के सुरक्षित आयोजन के लिए बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा की गई उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

राजस्थान:सांभर उत्सव का शुभारंभ! संभावनाओं को विकसित करके सांभर उत्सव को रन फेस्टिवल स्तर का बनाये- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

मध्यप्रदेश:हर हफ्ते दें निर्माण कार्य प्रगति की प्रोग्रेस रिपोर्ट : मंत्री

rktvnews

महिलाओं को रोजगार देने के लक्ष्य की ओर बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है वेदांता एल्यूमिनियम

rktvnews

Leave a Comment