RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी, गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का ध्येय:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RKTVNEWS/जयपुर, 21 जुलाई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरपंच शासन की सबसे छोटी किंतु सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सरपंच ही धरातल पर उतारता हैं। सरपंच पूरे गांव का प्रतिनिधि होता है इसलिए उसे भेदभाव किए बिना दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ गांव के विकास के लिए कार्य कराने चाहिए।
श्री शर्मा शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में यशस्वी सरपंच राज्य स्तरीय सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने गांवों के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले 20 सरपंचों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरपंचों को अपनी ग्राम पंचायतों के आय के स्रोत बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए जिससे वे केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली निधि के अलावा अपने स्तर पर भी विकास कार्य करवा सकें। गांवों में पानी, सड़क, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो गांवों से पलायन को रोका जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में पंचायतीराज का ढांचा बहुत विस्तृत और सुदृढ़ है। राज्य में 11 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के विकास को गति दी जा रही है। हमारी सरकार पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करने तथा गांवों के सर्वांगीण विकास पर पूरा जोर दे रही है।

प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ से स्थानीय उत्पादों को दिया बढ़ावा

श्री शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के बाद बनी सरकारों ने केवल बड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जिससे गांव में चलने वाले लघु और कुटीर उद्योग कमजोर हुए। लेकिन वर्ष 2014 के बाद यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का नारा देते हुए स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और संरक्षण दिया। जिससे लघु एवं कुटीर उद्योग मजबूत हुए तथा छोटे-छोटे उद्यमियों को संबल मिला।

‘‘सरपंच के रूप में मैंने भी देखा विकास का सपना’’

श्री शर्मा ने कहा कि एक सरपंच के रूप में मैनें भी गांव के विकास का सपना देखा है और गांव से मेरा जुड़ाव आज भी कम नहीं हुआ है। लोगों की आशाओं को पूरा करने और सकारात्मक बदलाव की हिम्मत जुटाने की चुनौतियों को मैंने करीब से देखा है। उन्होंने सरपंचों से आह्वान किया कि बिना किसी दबाव में आए पूर्ण निष्ठा से अपनी ग्राम पंचायत के विकास के लिए जुटे रहें।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि गांव का विकास होगा तो देश भी समृद्ध होगा। इसी तरह स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का भी गांवों के प्रति लगाव था। उन्होंने अभियान चलाकर देश के हर गांव को सड़क से जोड़ा।
कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:वर्ल्ड रोज कन्वेंशन 2028 वैश्विक संवाद और आतिथ्य का अभूतपूर्व अवसर : राज्यपाल

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी महाराज के आठवें 180वें उपवास पारण समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:समाज सेवियों ने गरीबों को बांटे गर्म कपड़े।

rktvnews

भोजपुर: जगदीशपुर के अनुमंडल पदाधिकारी ने बीएलओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार:राजगीर में जरासंध महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया मतगणना हॉल का निरीक्षण एवं सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment