RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारत मॉरीशस मैत्री संघ के महासचिव बने राजेश भट्ट।

आरा/भोजपुर 07 फरवरी।भारत मॉरीशस मैत्री संघ की कार्य समिति का पुनर्गठन संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ की अध्यक्षता में की गई जिसमें डाॅ सुलभ ने 31 सदस्य कमेटी में डॉ उपेंद्रनाथ पांडे भाजपा नेता संजय मयूख ,राजकुमार नहर कार्यक्रम प्रमुख दूरदर्शन पटना समेत लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता डॉ राजेश भट्ट को संघ में महासचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। श्री भट्ट ने बताया कि भारत मॉरीशस मैत्री संघ की नई कमेटी के गठन में समाज के अलग-अलग क्षेत्रों के ख्याति प्राप्त चेहरों को जगह मिलने से कई क्षेत्रों में भारत- मॉरीशस द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूती मिलेगी। श्री भट्ट मूल रूप से भोजपुर जिले के बालबांध गांव के निवासी हैं विगत 15 वर्षों से श्री भट्ट ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आकाशवाणी पटना के प्रादेशिक समाचार एकांश में अपनी सेवाएं दी है तत्पश्चात 2020 में उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री भट्ट ने पिछले 7 वर्षों से पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के तहत कई सामाजिक आयाम को स्थापित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है । भारत मॉरीशस मैत्री संघ की नई कार्य समिति में श्री भट्ट को शामिल करने पर भोजपुरी के राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। कई संगठनों ने इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है । मुख्य रूप से लोजपा रामविलास के छात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामिनी रंजन मिश्रा, भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ,शशिकांत तिवारी ,मनोज पासवान ,वाल्मीकि शर्मा ,जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट पिंटू तिवारी, जितेंद्र शुक्ला ,वाल्मीकि शर्मा, अरविंद राय समेत कई संगठनों ने उन्हें बधाई दी है ।

Related posts

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

बांका डीएम ने इंडोर स्टेडियम, डिजीटल लाइब्रेरी सहित कंप्यूटर सेंटर का किया निरीक्षण।

rktvnews

नई दिल्ली:हाइफ़ा चौक पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: छठ पूजा को ले जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

रायपुर : समर कैंप: स्टील प्लांट में लंबी रेल पात बनते देख बच्चे हुए रोमांचित।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प 1.63 करोड़ से अधिक परिवारों को मिली महंगाई से राहत 7.13 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके वितरित।

rktvnews

Leave a Comment