RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

दुमका:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रानेश्वर अंचल क्षेत्र में डीएमओ की कार्रवाई।

मंगलवार की रात्रि में खान निरीक्षक ने की वाहनों की जांच।
1450 सीएफटी अवैध चिप्स-पत्थर ले जाते दो वाहन जप्त।
अवैध खनन पर है नजर,हो रही है छापेामरी,नहीं बख्सें जाएगें अवैध कारोबारी: जिला खनन पदाधिकारी,दुमका

RKTV NEWS दुमका (झारखंड)20 अगस्त।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने रानेश्वर अंचल क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन को लेकर कार्रवाई की एवं अवैध तरीके से 1450 सीएफटी चिप्स एवं पत्थर ले जाते खान निरीक्षक मंजीत दुबे जप्त किया। जप्त वाहनों को थाने को सुपूर्द किया एवं वाहनों पर विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आरंभ की गयीं।

डीएमओ को मिली थी अवैध परिवहन की सूचना

डीएमओ आनंद कुमार को सूचना मिली थी कि रानेश्वर अंचल अतर्गत अवैध तरीके से चिप्स पत्थर ले जाया जा रहा है। जिस पर डीएमओ के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खान निरीक्षक मंजीत दुबे के नेतृत्व में रानेश्वर अंचल के महेशखाला में रात्रि दस बजे वाहनों की जांच की गयी। जांच के क्रम में दो वाहनों को अवैध पत्थर चिप्स ले जाते पकड़ा गया एवं अविलंब कार्रवाई करते हुए वाहन समेत वाहनो पर लोड किए गए 1450 सीएफटी पत्थर चिप्स को जप्त कर लिया गया एवं थाना को सुपूर्द करते हुए विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आरभ की गयी

इन वाहनों को किया गया जप्त

अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ रानेश्वर अंचल अंतर्गत मंगलवार की रात्रि में खान निरीक्षक मंजीत दुबे के द्वारा वाहनों की जांच के दौरान दो वाहनों को अवैध पत्थर चिप्त ले जाते पकड़ गया।

(1) वाहन संख्या-डब्बलूसी53-7034, जप्त अवैध चिप्स पत्थर की मात्रा-750 सीएफटी

(2)वाहन संख्या-डब्बलूबी11एफ-3456,जप्त अवैध चिप्स पत्थर की मात्रा-700 सीएफटी

खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ दिया है स्पष्ट निर्देश

जिले में अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के पूर्णत रोक के लिए खनन टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिये है कि किसी भी कीमत पर जिले में अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण नहीं हो इसे सुनिश्चित किया जाए एवं अवैध खनन,भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ अधिकारी लगाातर छापेमारी करें।

अवैध खनन पर है नजर,हो रही है छापेामरी,नहीं बख्सें जाएगें अवैध कारोबारी: आनंद कुमार, जिला खनन पदाधिकारी,दुमका

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि जिले में अवैध खनन पर पूरी नजर है एवं अवैध खनन,भंडारण एव परिवहन को रोकथाम को लेकर खनन विभाग के संयुक्त टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जिला खनन पदाधिकारी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों को बख्सा नहीं जाएगा एवं अवैध कारोबारियों को जेल भेजा जाएगा।

Related posts

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की- दीपावली की खरीदारी, दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश, यूपीआई से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे कई आशियाने गंगा में विलीन।

rktvnews

नारनौल:एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पूर्व मंत्री ने किया पौधरोपण।

rktvnews

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

भोजपुर:3 मार्च 25 को गांधी मैदान पटना में होने वाले महाजुटान की तैयारी को लेकर गोठहुला में कार्यकर्ता कन्वेंशन आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment