RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 28 अक्टूबर।झारखंड राज्य अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के आलोक में स्ट्रांग रूम गठन के तदर्थ पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर स्थित महिला कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया गया। उक्त के बारे में उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत विगत वर्ष 2022 में संपन्न कराए गए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत वार्ड सदस्य/मुखिया के रिक्त पदों के विरुद्ध उपचुनाव करवाया जाना संभावित है। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त पदों एवं चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं का आकलन उपरांत जिला अंतर्गत निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण उपचुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने हेतु आज चाईबासा महिला कॉलेज परिसर में स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष आदि व्यवस्था का समायोजन के लिए परिसर का अवलोकन किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव प्रक्रिया का बेहतर तथा सुचारू रूप से संचालन कराने के लिए जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सुनिश्चितता हेतु क्रियाशील है।
उक्त निरीक्षण के दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी शशीन्द्र कुमार बढ़ाईक, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, महिला कॉलेज-चाईबासा के प्राध्यापक सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:आरा प्रखंड में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैला, बाढ़ राहत नादारद- क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:दिव्यांगजनों को UDID कार्ड, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं कृत्रिम अंग पाने का सुनहरा अवसर,प्रखंडवार शिविर का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: बंदी दरबार का आयोजन।

rktvnews

पटना के अभिषेक सोनू, पोकर में दिखा रहे अपना जलवा।

rktvnews

गिरीडीह:कफ सिरप के सेवन से बच्चों के प्रभावित होने की खबरों के बाद जिला प्रशासन अलर्ट : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर : शराब कांड का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment