RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया मे कई आशियाने गंगा में विलीन।

शाहपुर के जवईनिया कटाव में घर हुए विलीन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 23 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव मे उफनती गंगा नदी से कटाव का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। माॅ गंगा का कहर जारी है। गंगा माँ की गोद में 15 आशियाने समा गये। इससे प्रभावित लोगों मे पशुपति पांडे, गणेश पांडे,  सुदामा पांडे, राजकुमार पांडे, महेश यादव, रामटहल यादव, रामअवतार यादव, संतोष पांडे, सहित अन्य शामिल हैं। राजस्व कर्मचारी नीतीश कुमार ने बताया कि कई परिवारों का घर गंगा में चल गया है। राहत व बचाव कार्य के लिए दो की जगह तीन सामुदायिक किचेन  जवइनिया उच्च विद्यालय, जवइनिया बांध पर तथा दामोदरपुर बांध के विशेश्वर बाबा के पास चल रहा है। आवश्यकतानुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है। गणेश पांडे तथा राम अवतार यादव ने बताया कि बडा कठिन परिश्रम से पेट काटकर घर बनाया था। लेकिन गंगा मइया ने घर ढहा कर बेघर कर दिया है। अब कहाँ अशियाना बनेगा और कब बनेगा, यह तो ऊपर वाला ही जाने। खाने का लाला पङा है। अभी तो सरकार द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई मे गुजारा हो जाता है। इसके बाद जिंदगी कैसे कटेगी, भगवान जानते हैं। पशु चिकित्सक की टीम पशुओं को देखने के लिए कैंप कर रही है। सीओ रश्मि सागर जवइनिया कटाव का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति से अवगत हो रही हैं। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने भी कटाव पीङित परिवारों का हालचाल लिया। मुखिया धर्मशीला देवी, समाज सेवी दिनेश यादव तथा प्रतिनिधि सुभाष बिंद कटाव पीङित परिवारों के मदद मे  दिन रात लगे हुए हैं।

Related posts

मऊ:अंत्येष्टि में गए वृद्ध की डूबने से मौत।

rktvnews

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

rktvnews

भोपाल:खुशियों की दास्तां: भावांतर योजना के हितग्राही बालू ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया हैदराबाद में ऑडिटोरियम व प्रयोगशाला भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने सदर अस्पताल, चतरा का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment