RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता हैं: राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनुप श्रीवास्तव

कायस्थ समाज राजनीतिक दलो का झोला ढोना छोड़ दें,जीत नहीं तो हरा सकते हैं : राजीव रंजन सिन्हा

RKTV NEWS/पटना(बिहार)17 अगस्त।आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश का प्रदेश कार्य समिति सह परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन श्री कृष्ण चेतना परिषद सभागार के,दारोगा प्रसाद राय पथ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनूप श्रीवास्तव, उदघाटन कर्ता विधायक अरूण कुमार सिन्हा , विधायिका रश्मि वर्मा, निर्मल शंकर श्रीवास्तव व अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रांतीय कार्यसमिति में बिहार के 35 जिला के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।सबको महासभा की ओर से सम्मान के साथ, बुके अंग वस्त्र मोमेंटो फाइल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन, चित्रगुप्त वंदना, से हुआ ।मंच संचालन मुकेश कुमार,स्वागत भाषण रविन्द्र रतन धन्यवाद महामंत्री माया श्रीवास्तव ने किय।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अनुप श्रीवास्तव श्रीवास्तव ने समाज को संबोधित करते हुए कहा की एक जुट रहे, बिहार में चुनाव होने वाला,हमारा समाज हर तरह से मजबूत है, संपन्न है सदियों से हम आगे रहे हैं और आगे ही रहेंगे ।डरने की जरूरत नहीं है।कायस्थ समाज ही देश को न्याय और सुशासन दे सकता है और दिया भी है।प्रथम दो बार राष्ट्र पति,डा राजेंद्र प्रसाद,दूसरा प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, बिहार में दो मुख्य मंत्री, आदि लेकिन कुटिलता से दरकिनार किया जाता रहा है।अब अन्याय व शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे।
प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा की इतनी संख्या में लोग बिहार के विभिन्न जिलों व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी आये,जगह कम पड़ गया। इन्होंने एक बार जोश भरते हुए कहा की न हममें न खून की कमी है न उर्जा की, कायस्थ समाज पीछे चलना छोड़ दें , राजनीतिक दलों का झोला ढोना छोड़ दें। हममें क्षमता है जीतने की ,अगर हम जीत नहीं सकते तो हरा तो सकते हैं।अपने समाज को मजबूत और प्रतिष्ठित बनाये, विरोध की राजनीति करनी होगी। पुनः सभी जिलों का भ्रमण और,प्रवास,के माध्यम से कायस्थ समाज को मजबूत बनायेंगे।फिर से कायस्थ समाज का आधिपत्य स्थापित होगा।हम होंगे कामयाब।
अरुण कुमार सिन्हा विधायक ने कहा की भारतीय सभ्यता व संस्कृति में कायस्थों का महत्वपूर्ण स्थान है।शत प्रतिशत पढ़ें लिखे और लीडरशिप की क्षमता है लेकिन अलग होते जा रहे हैं।जो हमारे कमजोरी का मुख्य कारण है। लोकतंत्र में जनसंख्या की जरूरत है, पढ़ाई-लिखाई नौकरी करें लेकिन समय से बच्चों की शादी करे और सामाजिक दायित्व का निर्वहन करे।समाज के लोगो को मदद करें । इन्होंने आह्वान किया की कायस्थों मे ही नेतृत्व की क्षमता हूं।इसको सभी जाति के लोग जानते व मानते हैं। विधायिका रश्मि सिंहा ने भी हर तरह से समाज को सहयोग, आगे बढ़ाने की मंगल कामना के साथ एक सशक्त समाज बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने रश्मि सिंहा को महिला समाज का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया।अन्य प्रमुख पदाधिकारियो में अरुण कुमार सिन्हा, डॉक्टर अनूप श्रीवास्तव, निर्मल श्रीवास्तव, रश्मि बर्मा विधायक, राजीव वर्मा जी, वेद आशीष श्रीवास्तव, जय शंकर श्री वास्तव, आरती सुमन, राजीव रंजन सिन्हा, माया श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा।
सुशील कुमार सिन्हा , अमरेश श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, सुनिल कुमार श्रीवास्तव, संजय सिंहा ,अखिलेश कुमार,निलीमा सिन्हा,अजय कुमार सिन्हा उर्फ मंटू, व्यवसायिक प्रकोष्ठ यूं एस वर्मा,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा प्रो एस एन सहाय, सुरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, दिनेश मुन्ना,डा सुरेंद्र कुमार सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बाढ़ राहत के नाम पर सरकार और जिला प्रशासन दौड़ा रहे कागजी घोड़े: अशोक राम

rktvnews

मध्यप्रदेश:खुशियों की दास्तां:कक्षा 10 वीं की शिवि गुप्ता ने 492 अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रवीण्य सूची में नौवां स्थान किया अर्जित।

rktvnews

चतरा:बच्चों के बाद बड़ों में टी0बी0 बीमारी के बचाव हेतु 18 वर्ष से उपर के व्यक्तियों को एडल्ट बी0सी0जी0 का टीका लगाया जायेगा।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल के समक्ष दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने ‘‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’’ योजना के तहत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर दिया प्रस्तुतिकरण।

rktvnews

चतरा:प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में मृत कुल 114 के आश्रितों के बीच मुआवजा हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पत्रकारिता विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment