RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में मृत कुल 114 के आश्रितों के बीच मुआवजा हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण।

एक सप्ताह के अंदर 1 करोड़ 89 हजार रुपया लाभुकों के खाते में। किया जाएगा हस्तांतरित।

पूर्व में बज्रपात से हुए 5 व्यक्ति के मृत्यु, उनके आश्रितों के खाते में कुल 20 लाख रुपया किया गया हस्तांतरित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)06 मार्च। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप के द्वारा प्राकृतिक आपदा प्रबंधन अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में मृत कुल 114 के आश्रितों के बीच मुआवजा भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
बज्रपात से मृत 33 पशुओं के कुल 19 लाभुकों को 1075000 रुपया, बज्रपात से मृत 7 व्यक्तियों के आश्रितों के बीच 2800000 लाख, सड़क दुर्घटना के 27 मृत्य व्यक्ति के आश्रितों को 2700000 लाख, सर्पदंश से मृत 3 व्यक्तियों के आश्रितों के बीच 1200000 लाख, अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त पूर्ण/अपूर्ण कच्चा मकानों की मरम्मती पुननिर्माण हेतु 47 लाभुकों के बीच 818000 रुपया, अग्निकांड से क्षतिग्रस्त पूर्ण/अपूर्ण कच्चा मकानों की मरम्मती एवं पुननिर्माण हेतु 5 लाभुकों के बीच 524000 रुपया, अग्निकांड से मृत 2 पशुओं के 1 लाभुकों के बीच 72000 रुपया, मुआवजा भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। वहीं प्रतापपुर प्रखंड के हिंदिया कला गांव में उग्रवादी हिंसा में मारे गए दो व्यक्ति के आश्रितों को 2 लाख, लावालौंग प्रखंड ग्राम लावालौंग अंतर्गत उग्रवादी हिंसा में मृत के आश्रित को 1 लाख, टंडवा प्रखंड के ग्राम कोईलड़ा उग्रवादी हिंसा में मृत के आश्रितों को 1 लाख कुल 4 लाख और प्रतापपुर प्रखंड के भरही ग्राम के जेल में 1 मृत व्यक्ति के आश्रितों के बीच मानवाधिकार के तहत 5 लाख रुपया का मुआवजा भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। एक सप्ताह के अंदर कुल 1 करोड़ 89 हजार रुपया लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी।
बताते चले कि पूर्व में वज्रपात से हुए 5 व्यक्ति के मृत्यु के आश्रितों के खाते में कुल 20 लाख रुपया हस्तांतरित की जा चुकी है।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है तथा अगर किन्हीं के यहांआपदा से संबंधित कोई घटना घटी है तो अपने अंचल में संपर्क कर आवेदन दे। हर संभव जिला प्रशासन द्वारा सहायता की जाएगी। आगे उन्होंने कहा किसी भी तरह के बिचौलियों के चक्कर में ना पड़े, अगर कोई बिचौलियों के द्वारा गुमराह या ठगने का प्रयास किया जाता है तो अविलम्ब इसकी जानकारी जिला प्रशासन के अधिकारियों को दें। बिचौलियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम के दौरान मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

खैरागढ़:संगीत विश्वविद्यालय पहुंचीं स्कूली प्रतिभाएं : कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने छात्रों को कला-शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया।

rktvnews

भोजपुर:गाजा पर इजरायली बर्बरीयत और अस्पतालों, स्कूलों पर बम मारकर जनसंहार करने के खिलाफ प्रतिरोध मार्च:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:पूजा समिति ने किया “घर गृहस्थी” नाटक का मंचन

rktvnews

25 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत बस क्रय करने हेतु अनुदान देने की होगी शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment