RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पटना में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भोजपुर कायस्थ महासभा की टीम हुई सम्मिलित।

RKTV NEWS आरा(भोजपुर)17 अगस्त।बिहार प्रांत के प्रदेश मुख्यालय पटना में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रदेश कार्यसमिति सहक परिवामिलन समारोह कार्यक्रम श्री कृष्ण चेतना परिषद सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा ,विधायक रश्मि सिन्हा, साहित राष्ट्रीय स्तर के अनेक पदाधिकारी तथा 35 जिला के जिला अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अधिवेशन में जिले के प्रतिनिधि के रूप में 6 सदस्य डॉक्टर सच्चिदानंद सहाय, सुरेंद्र कुमार सिन्हा ,दिलीप कुमार सिन्हा, दिनेश प्रसाद मुन्ना जी डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा तथा डॉक्टर संजीव सिन्हा, डा संदीप, सचिन सिन्हा आदि उपस्थित रहे। अधिवेशन में समाज और राजनीतिक स्तर पर बहुत से चिंतन हुआ और एक जुट होकर समाज को मजबूत और प्रतिष्ठित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को बचाने और अन्य विषयों पर विस्तृत चिंतन हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूरी भागीदारी रही राजनीतिक क्षेत्र से भाजपा के विधायकों तथा अन्य राजनीतिक दल के कास्ट प्रतिनिधियों का भी उपस्थित रहा। कार्यक्रम भगवान चित्रगुप्त की पूजा वंदना और दीप प्रज्ज‌‌‌वलन से हुआ। सभी उपस्थित पदाधिकारी को बुके अंगवास मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

गजल गायक पंकज उधास के निधन पर राज्यपाल की शोक संवेदना।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर: शाहपुर थाना परिसर में शराब विनष्ट।

rktvnews

दरभंगा:जिप अध्यक्ष का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर: बेरोजगारी के विरुद्ध भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment