RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 अगस्त।आपदा प्रबंधन विभाग में शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन, चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रभारी तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान सचिव द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि के भुगतान हेतु ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ पर बाढ़ प्रभावित जिलों द्वारा की जा रही प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली गयी तथा शीघ्र पूरा करने के निदेश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जानकारी दी गई की किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205
टोल फ्री नंबर – 1070

Related posts

इंदौर:रविवार को भी खुली रहीं सभी गैस एजेंसियां, हजारों उपभोक्ताओं को मिली गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी।

rktvnews

भोजपुर:महाराजा महाविद्यालय में वंदे मातरम् अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अक्टूबर 25

rktvnews

मातृ दिवस के उपलक्ष में हुआ स्लोगन लेखन प्रतियोगिता।निस्वार्थ सेवा और बलिदान को याद करने का अवसर है मातृ दिवस-प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

चतरा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम : 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों–पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर।

rktvnews

पटना:रिलायंस जियो के अधिकारियों ने सीखे“आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” के गुर।

rktvnews

Leave a Comment