RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में किया ध्वजारोहण,स्वतंत्रता दिवस की दीं शुभकामनाएं।

भोपाल/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)15 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास परिसर में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिवालय तथा निवास कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों तथा निवास के समस्त कर्मयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनकी सुरक्षा में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र और पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा भी की।

शौर्य स्मारक में किया शहीदों को नमन

भारत माता की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचकर देश के वीर सपूतों की शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लास्ट पोस्ट की धुन पर शहीद स्तंभ पर पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Related posts

भारत-अमेरिका भुगतान सुरक्षा व्यवस्था ई-बस संचालन को प्रोत्साहित करेगा, भारत में एक विनिर्माण केंद्र स्थापित करेगा:भूपेंद्र यादव

rktvnews

प्रयास ने कराया योग का अभ्यास।

rktvnews

एक देश एक पोर्टल।

rktvnews

खैरागढ़:नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार।

rktvnews

आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी को मातृ शोक।

rktvnews

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment