RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह ने फरना के अग्निपीड़ितों के बीच राशन एवं वस्त्रों का किया वितरण।

आगजनी का अवलोकन व पीडितों से समस्या सुनते उद्योगपति अजय सिंह

आरा/ भोजपुर (सुनिल सिंह)21 मई।अपने पूर्व कार्यक्रम के तहत बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर निवासी प्रसिद्ध उद्योगपति सह समाजसेवी भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी अजय सिंह ने भोजपुर जिले के फरना गांव में हुई आगजनी में पीड़ित 22 परिवारों के बीच आज उनके जीवन यापन हेतु लगभग महीने भर का राशन,भोजन बनाने हेतु बर्तन आदि सहित हर आयु वर्ग की महिला/पुरुष और बच्चों के दैनिक उपयोग के वस्त्रों का वितरण किया।श्री अजय सिंह ने आगजनी की घटना का अवलोकन भी किया और उन्हें अपने निवास हेतु झोपड़ी निर्माण के लिए तत्काल 100 बासों को भी अपनी उपस्तिथि में उपलब्ध कराया एवं अग्निपिडितो को उनके घर बसाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।आगजनी में पीड़ित परिवारों में राजा राम,शत्रुध्न राम,भारत राम,सुरेंद्र राम,सदन राम,लालू राम,सुमित्रा कुंवर,हरेंद्र राम ,रामनाथ राम,धनवा कुंवर,संतोष राम, सतेंद्र राम,उपेंद्र राम,अरविंद राम,राकेश राम,रमेश राम,रंजन राम,बृजु राम,विनोद राम,सुरेंद्र बिन,रेखा देवी,ओमप्रकाश राम आदि के बीच राहत सामग्री को वितरित किया गया।इस अवसर पर श्री सिंह के साथ अन्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी ने मंडल कारा में बंदी दरबार में जानी कैदियों की समस्या।

rktvnews

बिहार: रोहतास: डीएम ने छठ घाटों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

ग्रीष्मकालीन बिजली की मांग को पूरा करने में सहायता के लिए सरकार ने गैस आधारित बिजली संयंत्रों को परिचालित करने के उपाय किए।

rktvnews

पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना हुआ।

rktvnews

मॉरिशस ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन का मनाया शोक,झुके आधे झंडे।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: बड़हरा विधायक और सिविल सर्जन ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र, रामशहर का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment