RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने मंडल कारा में बंदी दरबार में जानी कैदियों की समस्या।

इनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिया निदेश।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)06 फ़रवरी।जिलाधिकारी अमन समीर ने आज मंडल कारा , छपरा में बंदी दरबार में कैदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा इन समस्याओं के निदान हेतु उचित कार्रवाई का निदेश दिया।
मंडल कारा में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों का लॉगबुक संधारित करने को कहा गया। लॉगबुक में प्रतिदिन कार्य कर रहे एवं बंद कैमरों की प्रविष्टि की जायेगी। एक सहायक अधीक्षक को इसका प्रभारी बनाने का निदेश दिया।
कैदियों की सहूलियत हेतु जेल में जगह जगह पर शिकायत पेटी लगाने को कहा गया। जेल परिसर में क्रियाशील “रेडियो दोस्ती” को वृहत स्वरूप देते हुए इसे व्यवस्थित करने को कहा गया।
जेल के अंदर स्थित पोखरा का सौंदर्यीकरण कराने का निदेश नगर आयुक्त को दिया गया। जेल परिसर के कोर्टरूम के हाजत में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा गया। मुख्य द्वार के पास “क्या करें, क्या नहीं करें” से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करने का निदेश काराधीक्षक को दिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल, काराधीक्षक, गोपनीय शाखा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सांसद ने किया अपराधियों का पीछा!अपराधियों ने तानी पिस्तौल।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत “गुड सेमीरिटन ड्राइव” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी माइक्रो ऑब्ज़र्वर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: राहुल गांधी के ड्राइवर बन घूम रहे हैं तेजस्वी यादव: रामकृपाल

rktvnews

भोजपुर:शहर को जलजमाव से मुक्ति होगी पहली प्रथमिकता : कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

Leave a Comment