RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन की त्रासदी से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भारत के इतिहास के उस सबसे दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली गई उथल-पुथल और पीड़ा को याद किया।
प्रधानमंत्री ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और धैर्य को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनमें अकल्पनीय क्षति झेलने और फिर नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत रही है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“भारत इतिहास के दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों की ओर से झेले गए उथल-पुथल और दर्द को याद करते हुए आज के दिन को #PartitionHorrorsRemembranceDay विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद करता है। यह उनके साहस का सम्मान करने का भी दिन है, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का दिन है। प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।

Related posts

भोजपुर: आर के सिंह का एनटीपीसी ने नही दिया साथ सुदामा ने खड़ी कर दी खाट 🤪

rktvnews

भोजपुर : मधुबाला व उर्मिला को मिला ताज।

rktvnews

भोजपुर:31 अगस्त को होगा माउंट जी लिट्रा स्कूल में जिला तैराकी प्रतियोगिता तैयारीया पूरी :सचिव नर्वदेश्वर शुक्ल

rktvnews

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 105वें स्थापना दिवस पर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं का प्रदर्शन किया।

rktvnews

दिल्ली दरबार उत्सव में गायिका ऊषा उत्थुप के गानों पर जमकर थिरके लोग,खुराफाती नीतिन की कामेडी पर जमकर लगे ठहाके।

rktvnews

रोहतास: डीएम की अध्यक्षता में बियाडा, डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment