
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अगस्त। गुरुवार को आनंद मोहन सिन्हा सह संरक्षक के अध्यक्षता में मानसरोवर कालोनी, अस्पताल रोड में एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें 31 अगस्त रविवार को माउंट लिट्रा जी स्कूल बाम पाली में होने वाली प्रतियोगिता पर विचार-विमर्श किया गया।
उपरोक्त संस्था के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने होने वाली प्रतियोगिता की पुरी जानकारी दी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को अपने अपने आधार कार्ड और विद्यालय का आई कार्ड को साथ लाने के लिया कहा गया।
अध्यक्ष लक्षुमण सिंह ने कहा कि तैराकी नितान्त आवश्यक है, यह एक ऐसा खेल है जिसमें शरीर के हर हिस्से का बराबर व्यायाम होता है।डॉ मनमोहन द्विवेदी ने कहा कि हम तैराकों को तैराकी के दौरान कोई शारीरिक कष्ट होने पर अपने अस्पताल में निःशुल्क उपचार करेंगे। अजय कुमार गांधी ने कहा कि अगली प्रतियोगिता के लिए पूर्व से जिला के सभी स्कूलों को जोड़ा जाएगा।इस बैठक की अध्यक्षता सह संरक्षक आनन्द मोहन सिन्हा ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन को और मजबूत बनाते हुए और युवाओं को जोड़ा जाए । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा की भोजपुर के सभी प्रखंडों के विद्यालय से छात्रों को तैराकी के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इसके ऊपर विषेश बल दिया जाए।
बैठक में सुशील कुमार सिंह, राजविर सिंह,लग्न यादव, विरेंद्र सिंह,हरे कृष्ण सिंह,राम नारायण शुक्ला,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि सभी ने अपनी अपनी विचार रखे।
