RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री द्वारा आज राज्य भर के विद्युत उपभोक्ताओं से किया गया संवाद।

पटना जिला के कुल 152 स्थानों से लोग वेबकास्टिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे जिसमें लगभग 76,000 उपभोक्ता एवं जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)12 अगस्त।पटना जिला मुख्यालय का मुख्य प्रोग्राम ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था जिसमें जिलाधिकारी, पटना लगभग 1,000 उपभोक्ताओं जन-प्रतिनिधिगण, अभियंताओं एवं अधिकारियों के साथ जुड़े हुए थे।
उपभोक्ताओं द्वारा 125 यूनिट निःशुल्क बिजली मिलने पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया। इन लोगों द्वारा बताया गया कि सरकार के इस कदम से समाज में प्रकाश एवं खुशहाली व्याप्त हुई है।
जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जाती है। यह सरकार का ऐतिहासिक कदम है। लोग काफी प्रसन्न हैं। पटना जिला में शहरी (पेसू) क्षेत्र में कुल 5.75 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 5.5 लाख घरेलू तथा कुटीर ज्योति के उपभोक्ता हैं। इन सभी 11.25 लाख उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इन उपभोक्ताओं से 125 यूनिट की बिजली का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। साथ ही अतिरिक्त यूनिट को भी पूर्व की तरह सब्सिडी के साथ प्रदान किया जा रहा है।
पटना जिला में जुलाई की खपत के अनुसार 4.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट तक है एवं इन सभी 4.25 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह में शून्य विपत्र भेजा जा रहा है। फलस्वरूप इन उपभोक्ताओं को लगभग 27 करोड़ की बचत हुई है। पटना जिला में 11.25 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट फ्री कर पटना जिला में 63 करोड़ की अतिरिक्त सब्सिडी प्रतिमाह दी जा रही है। यह पूर्व में दी जा रही सब्सिडी के अतिरिक्त है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में खुशी का माहौल है। 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली एवं सब्सिडी के कारण हुए बचत का उपयोग आमजन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरी के लिए किया जा रहा है।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह उन्मूलन हेतु- वैश्विक अंतरधार्मिक संकल्प सप्ताहांत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में आयोजित ,ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का समापन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

छत्तीसगढ:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अडानी समूह के चेयरमैन ने की मुलाकात।

rktvnews

पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर मशहूर बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर रचा इतिहास।

rktvnews

बक्सर डीएम ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment