RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात,125 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त, उपभोक्ताओं में “खुशी की लहर”।

मुशहरी निवासी गुड़िया खातुन ने मा. मुख्यमंत्री से की संवाद तथा धन्यवाद ज्ञाप।
7.91 लाख (87%) उपभोक्ता हुए लाभान्वित।

133 स्थलों पर डीएम के मार्गदर्शन में संवाद कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, सफल एवं सुचारू संपादन।

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार )12 अगस्त। मुख्यमंत्री बिहार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय राज्य के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। इस फैसले के तहत अब बिहार के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक की खपत पर पूर्णतः मुफ्त बिजली उपलब्ध होगी। इससे उपभोक्ताओं को आर्थिक लाभ के साथ जीवन स्तर में सुधार का अवसर मिलेगा।

133 स्थलों पर भव्य संवाद कार्यक्रम, लाइव प्रसारण की हुई व्यवस्था।

जिलांतर्गत 133 स्थलों पर एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के डीसीआर कैंपस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 1000 से अधिक उपभोक्ताओं ने भाग लिया।
पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग सभी स्थलों पर किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री का संबोधन सुनकर उपभोक्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
मुसहरी प्रखंड के धरमपुर गाँव की उपभोक्ता गुड़िया खातून ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पहले 125 यूनिट बिजली के लिए ₹700 तक का भुगतान करना पड़ता था, अब इस राशि की बचत होगी जिसका उपयोग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू रोजमर्रा की जरूरतों में करेंगे।

87% उपभोक्ता लाभान्वित, 5.59 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ जीरो

मुजफ्फरपुर जिले के कुल 9,08,258 बिजली उपभोक्ताओं में से 7,91,111 (87%) उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए हैं, जबकि 5,59,509 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो गया है।

डिवीजनवार लाभार्थी स्थिति

पूर्वी डिवीजन – कुल उपभोक्ता: 2,80,456, लाभान्वित: 2,47,012 (88%), जीरो बिल: 1,91,480

पश्चिमी डिवीजन – कुल उपभोक्ता: 3,61,752, लाभान्वित: 3,24,464 (90%), जीरो बिल: 2,44,674

शहरी वन डिवीजन – कुल उपभोक्ता: 87,845, लाभान्वित: 67,210 (77%), जीरो बिल: 33,447

शहरी टू डिवीजन – कुल उपभोक्ता: 1,78,205, लाभान्वित: 1,52,425 (86%), जीरो बिल: 89,908

ऊर्जा क्षेत्र में नया मील का पत्थर

125 यूनिट तक खपत पर कोई फिक्स्ड चार्ज, ऊर्जा शुल्क या इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी नहीं ली जाएगी। स्मार्ट प्रीपेड बैलेंस अब केवल वास्तविक खपत पर कटेगा, न कि रोज़ाना के फिक्स्ड चार्ज पर। 126 यूनिट से ऊपर की खपत पर ही शुल्क लागू होगा।
योजना का लाभ पाने के लिए किसी ओटीपी, आवेदन या लिंक पर क्लिक करने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ताओं को सावधान रहकर साइबर धोखाधड़ी से बचने की अपील की गई है।

सौर ऊर्जा को मिलेगा प्रोत्साहन

सरकार द्वारा आगामी 3 वर्षों में घरेलू उपभोक्ताओं के घरों की छत पर और सार्वजनिक स्थलों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इसके लिए पूर्ण वित्तीय सहायता दी जाएगी।

1912 हेल्पलाइन – बिजली की समस्या का होगा त्वरित समाधान

बिजली संबंधी शिकायतें, बिल की समस्या, नए कनेक्शन की जानकारी, स्मार्ट मीटर से जुड़ी सहायता हेतु 1912 हेल्पलाइन 24×7 उपलब्ध है।
कार्यक्रम में  विधायक रामसूरत राय और जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इसे राज्य सरकार द्वारा दिया गया बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर तक सस्ती और सुगम बिजली उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है।
सरकार का यह कदम सिर्फ मुफ्त बिजली नहीं, बल्कि ‘सबके लिए ऊर्जा’ और ‘समान अवसर’ का संकल्प है, जो ग्रामीण विद्युतीकरण, स्मार्ट मीटरिंग और बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थिति

जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम में  विधायक रामसूरत राय, जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, सभी कार्यपालक अभियंता, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपस्थित रहे।

Related posts

नवादा:दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल वितरित।

rktvnews

बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए आंसू बहाने वालों से कुछ सवाल।

rktvnews

तीरंदाजी में भोजपुर के आयुष कुमार बने चैंपियन।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पिता से अलग हुए लड़के से महीनों तक बंधुआ मजदूरी कराए जाने की पीड़ा पर स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लेप्चा में बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाई।

rktvnews

Leave a Comment