RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की।

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण हल के लिए भारत के दृढ़ रुख और जल्द से जल्द शांति बहाली के प्रयासों के समर्थन की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 11 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर पीएम मोदी के साथ अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को धन्यवाद दिया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शीघ्र शांति बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत् रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस मामले में हर मुमकिन मदद करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।
दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

Related posts

नालंदा:प्रो. रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ का गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याख्यान।

rktvnews

मॉरीशस के लुईस बंदरगाह पर आईएनएस सुनयना।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

एसटीएफ बिहार की अर्जित उपलब्धियाॅ।

rktvnews

भोजपुर:आरा सांसद सुदामा प्रसाद का विद्यार्थी परिषद ने किया पुतला दहन।

rktvnews

RSS भोजपुर जिला कार्यवाह के असामयिक निधन पर भाजपा भोजपुर मे शोक की लहर।

rktvnews

Leave a Comment