RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन हेतु की व्यापक समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)08 अगस्त।आज समाहरणालय सभागार में आयुक्त लालचन्द डाडेल की उपस्थिति में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने आगामी स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक समीक्षा बैठक की।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समग्र अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने सभी विभागों को समयसीमा का पालन करते हुए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन देशभक्ति और एकजुटता की भावना के साथ भव्य रूप से किया जाना चाहिए ताकि यह पर्व सभी के दिलों में देश के प्रति गर्व और समर्पण का संचार कर सके।
बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर समन्वय और सेवा में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 15 फ़रवरी 25

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने की गवर्निंग बोर्ड की बैठक और दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी अभ्यर्थियों के साथ प्रेक्षक कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ द्वारा नियोजित आकस्मिक भुगतान वाले श्रमिकों के लिए समूह (टर्म) बीमा योजना शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment