RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में अत्याधुनिक आर.ओ. जल शोधक का विधान परिषद के सभापति ने किया उद्घाटन।

स्वच्छ समाज की नींव स्वच्छ जल से ही रखी जाती है: अवधेश नारायण सिंह

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)08 अगस्त।भारत सरकार के विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत देशभर में “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में कई जनकल्याणकारी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज भोजपुर जिले के एच.एन.के.एच.एस. हाई स्कूल, आरा में एक अत्याधुनिक आर.ओ. जल शोधक का उद्घाटन किया गया।यह आयोजन तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत, अवंत फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। परियोजना के तहत भोजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर कुल 51 आर.ओ. प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य स्थानीय लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों, को सुरक्षित, स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
इस अवसर के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह रहे।
विशिष्ट अतिथियों में दुर्गा राज जिला अध्यक्ष, भोजपुर इंदु देवी महापौर, आरा नगर निगम ,तनय सुल्तानिया जिलाधिकारी, भोजपुर ,अंजू कुमारी नगर आयुक्त, आरा, राधाचरण साह बिहार विधान परिषद् सदस्य, रश्मि सिंहा अंचल दंडाधिकारी, आरा और अवनीश त्रिपाठी वरिष्ठ सलाहकार, खान मंत्रालय, भारत सरकार एवं प्रख्यात सामाजिक नवप्रवर्तक – विकसित भारत 2047 सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने संबोधन में कहा,की“स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ जल से ही रखी जाती है। यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा करेगी, बल्कि जल जनित बीमारियों से भी उन्हें बचाने में सहायक सिद्ध होगी।वरिष्ठ सलाहकार अवनीश त्रिपाठी ने बताया आर.ओ. जल शोधक को पूरी तरह वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से तैयार किया गया है। यह न केवल जल को शुद्ध करता है, बल्कि उसमें मौजूद हानिकारक रसायनों, बैक्टीरिया और रोगाणुओं को भी समाप्त करता है। यह प्रधानमंत्री हर घर जल अभियान को मजबूती प्रदान करता है और शिक्षा संस्थानों में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है।

आर.ओ. जल शोधक के लाभ

जल को परजीवी, बैक्टीरिया और वायरस से मुक्त करता है।हानिकारक रसायनों और संदूषकों को हटाता है।
पानी के स्वाद और गुणवत्ता में सुधार करता है।आवश्यक खनिज तत्वों को संरक्षित रखता है साथ ही जल जनित बीमारियों की रोकथाम में कारगर है।इस अवसर पर छतरिया स्कूल के प्राचार्य डॉक्टर अशोक सिंह जिला शिक्षा पदाधिकारी रालो सपा के जिला अध्यक्ष रोहित कुशवाहा प्रदेश राम दिनेश यादव भाजपा जिला महामंत्री संतोष चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जगह कुशवाहा संतोष सिंह ऋतुराज विनय सिंह अखिलानंद ओझा ददन सिंह राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 15 जून 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी ब्रिटिश संसद परिसर में पुष्पांजलि।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत मनीला, फिलीपींस की अपनी यात्रा पूरी की।

rktvnews

रामगढ़:धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिविरों का हुआ आयोजन।

rktvnews

चतरा:प्रस्तावित नव जेल निर्माण व प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज हेतु उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

Leave a Comment