RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अगस्त।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में चित्रकला सह पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। सुरक्षित शनिवार गतिविधि को आधार बना बाढ़ से प्रभावित मानव और बचाव का उपाय पर कलात्मक पोस्टर बनवाया गया। विद्यालय में रचनात्मक माहौल बना रहे इसी उद्देश्य को लेकर इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते सृजित किया जाता है। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षित शनिवार गतिविधि में कला को अगर माध्यम बना लिया जाए तो बेहतर माहौल बन सकता है। प्रतियोगिता में तकरीबन 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने कलात्मक सृजन शक्ति को प्रदर्शित किया। चित्रों का विधिवत मूल्यांकन शिक्षिका सुश्री अंशिका कुमारी और सुश्री रविनंदनी जी ने सामुहिक रूप से किया। अपने संबोधन में दोनों शिक्षिकाओं ने कला गतिविधि को छात्राओं के लिए बेहतर जीवन सृजन का हिस्सा बताया। इस अवसर पर उपस्थित सुनित त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सुकेश कुमार ने बारी बारी से संबोधित किया। आयोजन को रचनात्मक बताते हुए मौलिक एहसास से जोड़ छात्राओं के भविष्य की बेहतरी की बातें की। अपने संबोधन में चर्चित टैगोर सुभांशु शर्मा ने बताया कि छात्राओं में रचनात्मक संभावनाएं भरी हुई है बस समय समय पर प्रतियोगिता आयोजित होने से बेहतरी की कल्पना कर सकते हैं। सम्मिलित छात्राओं में सुरभी कुमारी, रागिनी कुमारी, खुशी कुमारी, बेबी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी, संध्या कुमारी के साथ ढेरों छात्राओं ने चित्रों में बाढ़ की विभिषिका और बचाव के लिए प्रयास पर चित्र सृजित किए। आयोजन का संचालन चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं में रचनात्मक विकास तब संभव है जब इन्हें इस प्रकार का अवसर दिया जाए। ज्यादातर चित्रों में सपाट रंगों का प्रयोग हुआ था। छात्राओं का समझ कलात्मक रूप स्वरूप और मौलिक समझ के अनुसार ही था। जो बाढ़ से प्रभावित मानव त्रासदी को खाकांकीत कर रहा था। उपस्थित लोगों ने व शिक्षकों ने चित्रों को खुब सराहा। उपस्थित कला कक्ष में मुख्य मिना देवी, प्रमोद कुमार, सुकेश कुमार, खुसी कुमारी, अंशिका कुमारी, रविनंदनी सभी ने मिलकर सराहना की।

Related posts

भारतीय सेना ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षकों का 75वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया।

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा”घोड़ा” का भ्रम फैलाना अपराध: सरफराज अहमद खान

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा द्वारा कार्यक्रम- पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment