RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कॉलेज में ग्रेट माइंड्स इन केमिस्ट्री: देयर कंट्रीब्यूशन एंड इंपैक्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07अगस्त।महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा ग्रेट माइंड्स इन केमिस्ट्री: देयर कंट्रीब्यूशन एंड इंपैक्ट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केमिस्ट्री विषय के महान वैज्ञानिकों के जीवन और विज्ञान क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में छात्राओं द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन केमिस्ट्री विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ रूपाली गुप्ता द्वारा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ नरेंद्र प्रताप पालित को बुके प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने केमिस्ट्री के क्षेत्र में योगदान देने वाले महान वैज्ञानिकों के विषय में बताया और कहा कि आज इन्हीं वैज्ञानिकों के योगदान के चलते हम सुख सुविधाओं से भरी जिंदगी जी रहे है। इन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए इन्हें भी अपने जीवन में आगे बढ़ने और समाज का कल्याण करने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सादिया हबीब, डॉ विजयश्री, डॉ वीनू, डॉ मनोज कुमार, डॉ खुशबू कुमारी, डॉ अनुपमा, डॉ राखी सिंह, डॉ प्रीति शर्मा, डॉ रजनी नरसरिया, डॉ निवेदिता, डॉ शिखा, डॉ अवधेश कुमार, डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ अनामिका, डॉ राजबाला, डॉ सरोज, डॉ शुमैला फातिमा, डॉ राकेश कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सुगम संचालन में रसायन विभाग की शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगीता कुमारी ने भी योगदान दिया। छात्राओं में अंशु कुमारी, श्रेया पंडित, खुशी कुमारी, रागिनी कुमारी, काजल कुमारी, सादिका कुमारी, प्रिया कुमारी, अंजली गुप्ता, सानिया परवीन आदि ने केमिस्ट्री विषय के महत्वपूर्ण वैज्ञानिकों का जीवन परिचय देते हुए उनके उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन में प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट दिया गया। अंत में केमिस्ट्री विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजय बहादुर यादव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 10 नवंबर 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुएनसांग, नगालैंड में स्वच्छ भारत मिशन के तहत किये गये कार्य की सराहना की।

rktvnews

भोजपुर:श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की पुण्यतिथि पर बोलें प्राचार्य – कुलपति के निर्देशन में कालेज प्रगतिपथ पर।

rktvnews

राजस्थान:जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल ने ली राज्य के सहकारी आन्दोलन और कार्यप्रणाली की जानकारी- ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

rktvnews

भारत ने पीएम ई-ड्राइव के तहत राष्ट्रीय ईवी चार्जिंग ग्रिड के काम को तेज किया।

rktvnews

बक्सर:गंगा की स्वच्छता जागरूकता को युवतियों ने किया नुक्कड़ नाटक

rktvnews

Leave a Comment