RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

सिवान की पुतुल देवी को मिला राष्ट्रपति का नेवता,नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह में अतिथि के रूप में होंगी शामिल।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)07 अगस्त।” एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वर्ष- 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवक/ कार्यकर्ता/ जीविका दीदी को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह- 2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के अतिथि के रूप में शामिल करने हेतु नाम की अनुशंसा की मांग की गई थी।
इसी क्रम में पुतुल देवी रघुनाथपुर प्रखंड निवासी जीविका दीदी का नाम “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वर्ष 2024-25 में बेहतर प्रदर्शन करने वालों के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी, सिवान के द्वारा अनुशंसित किया गया था।
पुतुल देवी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस स्वागत समारोह- 2025 के अवसर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने हेतु अतिथि के रूप में निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। पूरे बिहार से एकमात्र पुतुल देवी को ही निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है।
विदित हो कि श्रीमती पुतुल देवी, जीविका दीदी के द्वारा मुख्यमंत्री (निजी/अन्य) पौधशाला का संचालन लगभग 5 वर्षों से किया जा रहा है।

श्रीमती पुतुल देवी के द्वारा अपने ग्राम में सभी ग्रामीण विशेषकर महिलाओं को” एक पेड़ मां के नाम “योजना के तहत पौधारोपण करने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विगत वर्ष में उनके द्वारा 2500 पौधा का वितरण भी किया गया था।

Related posts

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बक्सर:सैनिक हेल्प डेस्क का किया गया गठन।

rktvnews

औरंगाबाद:जिले मे 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति ,400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर के चिकित्सक के मुजफ्फरपुर के सिविल सर्जन बनने पर खुशी व्यक्त।

rktvnews

नवादा डीएम ने जनता दरबार किया आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:शहीद नीलाम्बर पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मण्डल डैम) के अवशेष कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment