RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्मणि रियार ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 13 अक्टूबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 कि घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं (एएमएफ) एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचने के लिए विधानसभा क्षेत्र हनुमानगढ़ के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से उनके अधीन आने वाले बूथों पर पंजीकृत ऐसे मतदाता जो मतदान स्थल पर नहीं पहुंच सकते, के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्कासर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मक्कासर, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय मक्कासर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय 2 केएनजे में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ के एएमएफ आवेदन फार्म तथा हाउस टू हाउस सर्वे के दस्तावेजों को जांचा। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के पश्चात् बूथ के निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने बताया कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। उस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ से जानकारी ली गई। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर बूथ पर एएमएफ की सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि जब भी मतदान हो तो किसी प्रकार की समस्या मतदाताओं को न हो। जिला कलक्टर ने बताया कि सभी बूथों पर शत प्रतिशत एएमएफ की सुविधा उपलब्ध है। हर बूथ पर रैंप, पानी और शौचालय की सुविधा है। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काम किया जा रहा है।

जिले में कुल 22 वल्नरेबल तथा 244 क्रिटिकल बूथ

जिले की संगरिया विधानसभा में 5 वलनरेबल तथा 2 बूथ ऐसे हैं जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में 90% से अधिक मत पोल हुए और 75% से अधिक मतदान एक उम्मीदवार के ही पक्ष में हुआ तथा 54 मतदान केंद्र कानून व्यवस्थाओं के आधार के साथ कुल 61 क्रिटिकल बूथ घोषित किए गए है। हनुमानगढ़ विधानसभा में 5 वलनरेबल तथा 26 कानून व्यवस्थाओं के आधार सहित कुल 61 क्रिटिकल बूथ, पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र में 4 वलनरेबल और 38 कानून व्यवस्थाओं के आधार सहित कुल 42, नोहर विधानसभा में 4 वलनरेबल तथा 30 कानून व्यवस्थाओं के आधार सहित कुल 34 क्रिटिकल बूथ, भादरा विधानसभा में 4 वलनरेबल तथा 42 कानून व्यवस्थाओं के आधार सहित कुल 46 क्रिटिकल बूथ घोषित किए गए हैं। जिले में कुल 22 वलनरेबल तथा 220 कानून व्यवस्थाओं के आधार सहित कुल 244 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल बूथ घोषित किया गया है।

जिले में 13,89,346 मतदाता पंजीकृत, 1286 पोलिंग बूथ

जिले में कुल 13 लाख 89 हजार 346 मतदाता पंजीकृत है, जिनमें से 7 लाख 26 हजार 460 पुरुष मतदाता तथा 6 लाख 62 हजार 886 महिला मतदाता है। जिले में सर्वाधिक पुरुष मतदाता 154061 पीलीबंगा विधानसभा में तथा सर्वाधिक महिला मतदाता हनुमानगढ़ विधानसभा में 142425 पंजीकृत है । पिछले लोकसभा चुनाव के बाद 96 हजार 941 नए मतदाताओं ने पंजीकरण करवाया है। जिले में 2529 सर्विस मतदाता हैं, जिनमें से महिलाए केवल 51 पंजीकृत है । जिले में कुल 1286 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से सर्वाधिक पीलीबंगा में 280 मतदान केंद्र तथा हनुमानगढ़ में 268, नोहर में 264, भादरा में 248, संगरिया में 226 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने संबंधित बीएलओ को बूथ पर निर्वाचन विभाग के महत्वपूर्ण मोबाइल एप्लिकेशन यथा सक्षम, वीएचए, सी विजिलेंस के पोस्टर चिपकाने के निर्देश दिए। आयोग के अनुसार सी विजिल एप्प के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता शराब, पैसे बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायते सी-विजिल ऐप पर कर सकता हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस ऐप के जरिए मतदाता भी चुनाव में निगरानी रख सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ जहां गड़बड़ी हो रही हो तो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।

Related posts

रायपुर : नन्हे मुन्ने बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र में मिल रही शीतल हवा।

rktvnews

नही सो रहा जिला प्रशासन!बालू माफियाओं की नींद उड़ी।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने चक्रवात “बिपरजॉय” की जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग में शामिल मीडिया कर्मियों की सुरक्षा पर चिंता जताई; ऐड्वाइज़री जारी की

rktvnews

नवादा जिले को जल जीवन सर्वेक्षण 2023 में देश में मिला तीसरा स्थान।

rktvnews

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद के प्रसारण को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच सुना।

rktvnews

मध्यप्रदेश: नागपंचमी पर भगवान श्री नागचन्द्रेरश्वर के वर्ष में केवल एक दिन 24 घंटे के लिए खुलते है पट।

rktvnews

Leave a Comment