RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने व्यापक रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 31 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर बात की।
दोनों नेताओं ने भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक भागीदारी को और मज़बूत करने के लिए अपनी पारस्परिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति का सकारात्मक मूल्यांकन किया और दोनों देशों की जनता के साझा लाभ के लिए सहयोग को और विकसित एवं सुदृढ़ करने पर बल दिया।
महामहिम शेख मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने महामहिम को उनकी शुभकामनाओं और भारत के लोगों के प्रति स्नेह व्यक्त करने के लिए उनका धन्यवाद व्‍यक्‍त किया।

Related posts

हरियाणा:नारनौल:मनुमुक्त ‘मानव’ ट्रस्ट द्वारा प्रथम हरियाणवी कवि-सम्मेलन आयोजित,छह‌ देशों के डेढ़ दर्जन कवियों ने की सहभागिता।

rktvnews

जन विश्वास महारैली में आई लाखों की भीड़ ने तेजस्वी की जनता मे बढ़ी लोकप्रियता का जगाया विश्वास:प्रदेश राजद उपाध्यक्ष लाल दास राय

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर: आरा में बिहार आईडिया फेस्टिवल का भव्य आयोजन,नवाचार को मिला नया मंच।

rktvnews

भोजपुर:कृषि चौपाल कार्यक्रम अंतर्गत कृषकों को दी गई अनेक जानकारियां।

rktvnews

Leave a Comment