RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बागपत:जनवरी माह में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा माह।

सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी करने के दिए निर्देश।
स्कूल, सरकारी कार्यालयों में सड़क जागरूकता पर की जाएगी चर्चा दिलाई जायेगी शपथ।
ड्रंकन ड्राइविंग के प्रतिदिन किए जाएं 10 चालान।
18 वर्ष से काम के किसी भी व्यक्ति को लाइसेंस न दिया जाए।
बागपत बंदना चौक से 50 मीटर की दिशा में आगे ही खड़े हो ई-रिक्शा।
मार्गो पर लाइटें रहे क्रियाशील ,दुर्घटना होने पर 1033 पर करें कॉल।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)03 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और उन्होंने बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, विशेष रूप से हिट एंड रन मामलों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनवरी माह को “सड़क सुरक्षा माह” के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे और जो अतिक्रमण की समस्या उसे भी खत्म किया जाएगा।
सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के पीछे तेज गति, यातायात नियमों की अनदेखी, सड़क पर अतिक्रमण, खराब सड़कों और यातायात संकेतों की कमी जैसे कारण प्रमुख हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करना होगा।
उन्होंने निर्देश दिए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर उन्हें ठीक किया जाए,यातायात नियमों के पालन के लिए कड़ी निगरानी और चालान की व्यवस्था की जाए, सड़क पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, सड़क संकेतकों, स्ट्रीट लाइट और स्पीड ब्रेकर जैसी आवश्यक सुविधाओं की जांच और मरम्मत की जाए,आम जनता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाए।
जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा योजना तैयार करें।
जिलाधिकारी ने कहा मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि 50% कमी आनी चाहिए दुर्घटनाओं में और मृत्यु में ,जनपद में गत वर्ष में करीब 170 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई थी जो की एक बहुत बड़ी हानि है मानव संसाधन परिवारों को बहुत चोट पहुंचती है तो हमारा लक्ष्य होगा कि हम लोग जनवरी माह में एजेंडा पॉइंट्स को हम एक सड़क सुरक्षा वर्ष के रूप में भी मनाएंगे । जहां ब्लैक स्पॉट है वहां पर कलेक्टिव स्टेप्स लेने हैं जहां पर हमारे ब्लाइंड मोड है वहां पर हमें वार्निंग साइन लगाने हैं स्वास्थ्य सेवाओं को हमें ठीक करना है जिन मार्गों पर लाइट बंद पड़ी है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाएगा लाइट की व्यवस्था क्रियाशील रहे ग्राम पंचायत व नगर निकाय के प्रमुख स्थलों पर लाइट अवश्य लगाई जाए, उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सर्दी ऋतु चल रही है गन्ने की ढुलाई करने वालों के ट्रैक्टर पीछे ट्रक पर लाल रंग के कपड़े पर रिफ्लेक्टर अवश्य लगा होना चाहिए जिससे कि सामने वाले को प्रतीत हो कि आगे वहान जा रहा है एक दूसरे की सावधानी ही सड़क दुर्घटना को कम कर सकती है ,जिलाधिकारी ने वार्निंग साइन बोर्ड लगाए जाने के भी निर्देश दिए हैं उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पेट्रोल पंप संगठन सड़क दुर्घटनाओं के बारे में डीजल पेट्रोल देते हुए लोगों को जागरूक करें हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाएं सीट बेल्ट अवश्य लागये प्रत्येक व्यक्ति अपने घर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है सरकार के नियमों से बचने के लिए नहीं अपनी जान को बचाने के लिए यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग से भी विशेष रूप से अपेक्षा की गई है कि ड्रंकन ड्राइविंग के बहुत विषय आते हैं परंतु बागपत में पिछले 2 वर्षों में वर्ष 2023 में 9 और 2024 में मात्रा 4 शराव पीकर वाहन चलाने वालों के चालान किए गए हैं इसे बढ़ाये जाने के निर्देश दिए हैं प्रतिदिन जो शराब पीकर वाहन चलाएगा उसके कम से कम 10 चालान किए जाएंगे जिसकी साप्ताहिक रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति को यातायात विभाग प्रस्तुत करेगा । जनपद में जहां-जहां पब्लिक से फीडबैक मिलेगा सड़क सुरक्षा संबंधित कार्य किए जाएंगे, जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि किसी भी स्कूल के जो बच्चा पड़ता है उसके किसी भी परिजन के कहीं कोई सड़क दुर्घटना होती है जिसमें वह घायल होते हैं अन्य कोई शोक का विषय होता है तो अगले दिन असेंबली में उसे परिवार को सात्वना देने के लिए असेंबली में एक शॉट चर्चा की जाएगी और साथ-साथ शपथ भी ली जाएगी उसे स्कूल के द्वारा हमारे साथ के स्टूडेंट या कोई टीचर उनके परिवार में ऐसी घटना हुई है क्योंकि दुखद है और पुनः शपथ लेगा व स्कूल वह संस्थाओं सरकारी कार्यालय कि हम सभी शपथ लेते हैं कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी प्रयास करेंगे सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करेंगे वाहन चलाते समय मोबाइल का दुरुपयोग नहीं करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे इस वर्ष को बागपत में सड़क सुरक्षा वर्ष बनाया जाएगा। आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ,एन एच ए आई से इंजीनियर अंकित सहित आदि संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर मे दफादार-चौकीदार संघ का धरना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : अक्षय तृतीया पर 85 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिया आशीर्वाद।

rktvnews

आरा के रमना हनुमान मंदिर में होली पर भक्तों ने गाया फगुआ।

rktvnews

रायपुर : दो दिनों में 7.78 लाख महिलाओं ने महतारी वंदन के लिए भरा आवेदन।

rktvnews

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के निवर्तमान राज्यपाल रघुवर दास ने फिर से ली भाजपा की सदस्यता।

rktvnews

राजस्थान विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित, नैतिक मूल्य भारतीय शिक्षा का मूल आधार, नई शिक्षा नीति इसी की संवाहक:राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment