RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कायमनगर भाया बिरमपुर दौलतपुर बोरिंग निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे बड़हरा विधायक।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।बड़हरा विधानसभा अंतर्गत कोईलवर प्रखंड के कायमनगर से बिरमपुर होते हुए श्रीपालपुर लौंग बाबा मठिया से दौलतपुर बोरिंग तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिह पहुंचे।
ज्ञातव्य हो कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य दौलतपुर बोरिंग से संवेदक द्वारा शुरुआत किया गया है। सड़क निर्माण का पहला चरण दौलतपुर बोरिंग से लवंग बाबा के मठिया होते हुए श्रीपालपुर तक पछरा हो गया है।
बड़हरा विधायक दौलतपुर बोरिंग से लवंग बाबा मठिया होते हुए श्रीपालपुर तक सड़क का निरीक्षण किया।सड़क निर्माण मे बड़े-बड़े मशीन लगे है ।
बड़हरा विधायक ने सड़क निर्माण निरीक्षण करने के उपरांत जनता को संबोधन करते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत लाभकारी है। क्षेत्र के लोगो का विकास की हमेशा मै चिन्ता करता हूँ। मेरा कार्य ही क्षेत्र का विकास करना है।
सड़क का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है ओर बहुत जल्द क्षेत्र के लोगो को यह सड़क मिल जाएगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन मे सहायक बनेगा। सड़क निर्माण कार्य पूरे गुणवत्ता के साथ बन रहा है।
उन्होने कहा कि पूरे बड़हरा विधानसभा क्षेत्र मे विकास हो रहा है। मै जनता की सेवा करने के लिए विधायक बना हूँ।

Related posts

उपराष्ट्रपति ने डॉ रेणु मिश्र की पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 19–21 फरवरी को।

rktvnews

आजमगढ़ में विश्व गौरैया दिवस पर बिटिया की विदाई पुस्तक का लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित!विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 7 और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना।

rktvnews

दरभंगा:राम जानकी नवमी पर महिला संवाद का 19वां दिन , महिला शक्ति का प्रतीक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रहलाद जोशी ने टाटा मोटर्स के हाइड्रोजन-संचालित हेवी-ड्यूटी ट्रकों के पहले ट्रायल को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

Leave a Comment