RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )31 जुलाई। बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, पचाढ़ी में वन विभाग के सहयोग से “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, वन विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार ने इस अवसर पर कहा,”वन हैं, तो हम हैं।”
विद्यालय परिवार के सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया कि हरे भरे पेड़ पौधे से ही हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति होती है, जिसके बिना एक पल भी रहना संभव नहीं है। स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए सभी व्यक्तियों को पौधे लगाना और उनकी रक्षा करना परम कर्तव्य है*।
उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और अंधाधुंध पेड़ कटाई पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वन नहीं रहने से वर्षा में कमी आ रही है, जिससे कृषि प्रभावित हो रही है और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पेयजल संकट जैसी समस्याओं से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।
वन विभाग के अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार युवा पीढ़ी अपनी माँ के प्रति स्नेह और सम्मान रखती है, उसी भावना से वृक्षों के प्रति भी लगाव और संवेदनशीलता होनी चाहिए, तभी पर्यावरण संरक्षण संभव हो सकेगा।
वरिष्ठ शिक्षिका नीलम शर्मा, राजू कुमारी, संजय कुमार सिंह, आलोक शर्मा एवं डॉ. आफताब आलम ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत कुल – 70 पौधे लगाए गए हैं।
इस कार्यक्रम में वन विभाग के पदाधिकारी काजल, तारकेश्वर प्रसाद, संध्या कुमारी, शिल्पी कुमारी एवं अनुज रंजन सहित विद्यालय के स्काउट-गाइड छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related posts

केंद्रीय मंत्री सह आरा लोकसभा प्रत्याशी आर के सिंह के 30 मार्च को जिले में आगमन पर विभिन्न जगहों पर किया जायेगा नागरिक अभिनंदन।

rktvnews

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

मध्यप्रदेश:16 एवं 17 नवम्बर को निर्वाचन शिकायतों के निराकरण के लिये दल गठित।

rktvnews

भोजपुर: गंगहर ग्राम पंचायत में जन सुराज के बिहार बदलाव सभा का आयोजन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा का रिकार्ड टूटा।

rktvnews

झारखंड राजस्व संग्रहण में सुधार की कोशिश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सूचना भवन में आयोजित वाणिज्य -कर विभाग की प्रेस वार्ता में रखी बात।

rktvnews

Leave a Comment