RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रेड क्रॉस और ABVP के संयुक्त तत्वावधान में रक्त दान शिविर आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 अप्रैल। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी भोजपुर एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में जगदीशपुर के बाबू कुंवर सिंह किला परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ,पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं विद्यार्थी परिषद की ओर से विशेष रूप से डॉक्टर अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। इस रक्तदान शिविर में कुल 21 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर इस गर्मी के कड़कड़ाती धूप में भी आयोजन को सफल बनाया और स्वतंत्रता आंदोलन के प्रथम महानायक बाबू कुंवर सिंह के प्रति समर्पित किया। इस आयोजन के संयोजक अनूप कुमार सिंह और ऋतुराज चौधरी ने आयोजन को मेहनत से सफल बनाया इसके लिए सभी लोगों ने विशेष आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद तथा बाबू वीर कुंवर सिंह के फोटोग्राफ माल्यार्पण से हुआ। उदघाटन के बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने युवाओं का हौसला को बढ़ाते हुए रक्तदान शिविर के कुशल संचालन के लिए विद्यार्थी परिषद के सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के लिए विद्यार्थी परिषद के युवा पूरी ईमानदारी से लगे रहते हैं और अनेको बार शिविर लगाकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।
प्रसिद्ध डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन 23 अप्रैल को बाबू कुंवर सिंह के विजय दिवस पर आयोजित किया जाना था लेकिन सरकारी शोक होने के कारण आयोजित नहीं हो सका।इन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे केवल जरूरतमंदों ,पीड़ित ,घायलों , गोली लगने वाले आदि की जान बचाई जाती है ।इससे कोई कमजोरी या हानि नहीं होती है ।सभी लोगों को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।रक्तदान से केवल फायदा ही होता है।आज का रक्तदान बाबू कुंवर सिंह की वीरता शौर्य बलिदान के लिए समर्पित है । पूर्व सचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने रक्तदान से होने वाले फायदा को विस्तार से बताया कि इससे दूसरे को जो फायदा हो लेकिन रक्तदान दाताओं को सबसे ज्यादा फायदा होता है ।रक्त देने से नया रक्त बनता है ,रक्त संबंधी सभी रोगों की जांच निशुल्क हो जाती है, रक्तदान से आत्मिक संतुष्टि होती है ,इसके साथ-साथ डोनर कार्ड और प्रमाण पत्र भी मिलता है जो सदैव लाभकारी होता है। अतिथियों द्वारा सभी रक्तदान दाताओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में गणेश प्रसाद ,सुनील कुमार चौधरी ,कुमार अभिजीत ,अमन कुमार सिंह ,अनिमेष कांत ,अमन कुमार ,पवन कुमार ,राजा केसरी ,वैभव कृष्ण, गोलू कुमार ,कुमार हर्ष ,कुमार अभिषेक सिंह, विशाल कुमार ,रोशन कुमार सिंह ,सत्येंद्र कुमार ,आकाश कुमार सिंह ,बबलू कुमार सिंह ,सुशांत यादव ,शुभम तिवारी ,अभिषेक कुमार आदित्य सिंह आदि रहे। रेड क्रॉस की ओर से धर्मेंद्र पांडे मनोज कुमार शाह राजू सिंह विकास सिंह पवन कुमार आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय रूप से लग रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक बिल्डिंग के अचानक गिरने की घटना के कारणों की जांच के दिए निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: स्वास्थ्य सचिव को रेजीडेंट डॉक्टर, नर्सों और महिला कर्मचारियों ने बांधी राखियां।

rktvnews

भाजपा-मोदी मनुस्मृति से देश चलाना चाहती हैं,एनडीए नेता अतिपिछड़ों के लिए बहाते हैं नकली आंसू:अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 14 साल की लड़की के कथित अपहरण और बलात्कार का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

देहरादून:लोक भवन में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment