RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: चिकित्सक ने अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि,गरीबों के बीच किया भोजन का वितरण।

पिता के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई। बुधवार को स्थानीय रमना पकड़ी रोड स्थित,आनंद अस्पताल में, प्रसिद्ध फिजिशियन एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भोजपुर डॉ के एन सिन्हा के पिता स्वर्गीय रामचंद्र लाल की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सुबह में सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई तथा परिवार के लोग एवं संबंधित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर में रमना मैदान फुटपाथ पर बसर करने वाले लोगों, नागरिक प्रचारिणी के पास झुग्गी झोपड़ी वाले लोग, महावीर मंदिर के पास गरीब असहाय लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया गया।
अपने पूज्य पिता के प्रति सादर समर्पित भाव से पुष्पांजलि अर्पित कर डॉक्टर के एन सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रप्रेम और गरीबों के प्रति उनका झुकाव सदैव रहा और आजीवन दीन दुखियों की भलाई में लगे रहे। उनके ही व्यक्तित्व और कृतित्व को देखकर हमारा परिवार सभी सामाजिक धार्मिक और विभिन्न संगठनों से जुड़कर लगातार निशुल्क सेवा करता है ।डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि पिता स्व. रामचंद्र लाल एक प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्ति , समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। अपनी धर्मपत्नी स्व. सावित्री देवी से इन्होंने समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों की प्रेरणा ली थी। वे हमेशा धार्मिक आयोजन करने में तलीन रहते थे।श्रद्धांजलि का कार्यक्रम पटना, रांची, आरा, बिक्रमगंज एवं ग्राम गच्छई में भी किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से थे ददन लाल, चुनमुन लाल, राजेश कुमार, भरत सिंह, बिहारी सिंह, राम जी सहाय, राजू कुमार सहाय, विनोद सिन्हा डॉ के एन सिन्हा,विजय सिन्हा ,अजय सिन्हा ,संजय सिन्हा ,प्रेम शंकर श्रीवास्तव, अशोक कुमार ,सोनू, मोनू ,सागर ,सत्यम, विक्की ,शनि, निशु ,विशाल, गप्पू मन्नू, अनु ,कुन्नू एवं सत्यम शास्त्री आयुष कुमार, रवि सिन्हा ,शशि सिन्हा ,अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, छोटू यादव, राजू कुमार, हरेंद्र प्रसाद, शिव नारायण यादव ओमप्रकाश श्रीवास्तव आदि। तथा सिन्हा परिवार के सभी सदस्य गण आदि।
डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि इनके पिता स्व. रामचंद्र लाल जी एक प्रसिद्ध धार्मिक व्यक्ति , समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। अपनी धर्मपत्नी स्व. सावित्री देवी से इन्होंने समाज सेवा एवं धार्मिक कार्यों की प्रेरणा ली थी। वे हमेशा धार्मिक आयोजन करने में तलीन रहते थे तथा बिक्रमगंज रामचरितमानस सेवा समिति के आजीवन अध्यक्ष रहे।प्रेरणा स्रोत के रूप में इन्हे सदा याद करते है।

Related posts

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

डॉक्टर बनने के लिए क्यों देश छोड़ रहे भारतीय छात्र?क्या शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर है या कुछ और?

rktvnews

डॉ. एल. मुरुगन ने टीआईएफएफ 2023 में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 50 शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय साकरौद का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई परिचर्चा।

rktvnews

Leave a Comment