RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

रोहतास:जिलाधिकारी का जनता दरबार।

रोहतास /बिहार 7 अक्टूबर। जिला पदाधिकारी, रोहतास के कार्यालय प्रकोष्ठ में राज्य की कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासन को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने हेतु जनता दरबार का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 33 आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। प्रमुखतः स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत, अंचल, बैंकिंग, अनुमंडल एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। प्राप्त शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से तत्काल दूरभाष पर जानकारी ली गयी और नियमानुसार निदेशित किया गया। इसके साथ ही, जनता दरबार में प्राप्त होने वाले शिकायतों के त्वरित समाधान और अनुश्रवण हेतु सभी आवेदनों को जिला पदाधिकारी द्वारा अनुश्रवण कोषांग को प्रेषित करने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता रोहतास चन्दशेखर सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी संजय सिन्हा और विशेष कार्य पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

पटना:गृह विभाग में “महिला सुरक्षा” विषयक अंतिम चरण का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

चतरा:राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता “विश्व आदिवासी दिवस” पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:हिंदू जागरण मंच द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस भव्यता के साथ आयोजित।

rktvnews

धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी-2020 के कार्यान्वयन पर पश्चिमी ज़ोन के कुलपतियों के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment