RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर हैंडबॉल की टीम ने सूबे में तीसरा स्थान प्राप्त कर हासिल किया कांस्य पदक।

भोजपुर हैंडबॉल टीम में संभावना स्कूल के अधिकांश छात्र।

संभावना स्कूल में टीम के खिलाड़ियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)24 सितंबर।शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में राज्यस्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में पुरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। संभावना स्कूल के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं भोजपुर हैंडबॉल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से खिलाडियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में सागर कुमार, सचिन कुमार यादव (टीम कप्तान), सिंटू कुमार, विशाल कुमार, प्रत्युष कुमार, प्रीतम कुमार, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, दिपू कुमार, नागेन्द्र कुमार एवं टीम कोच सुग्रीव कुमार हैं। इस मौके पर संभावना स्कूल के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने कहा कि भोजपुर में पहली बार हैंडबॉल की शुरुआत संभावना विद्यालय से हुई थी। विद्यालय के अधिकांश बच्चे हैंडबॉल के माध्यम से आज विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे हैं। वर्तमान में विद्यालय के 7 से 8 बच्चे हैंडबॉल में जिला एवं राज्यस्तरीय टीम के खिलाड़ी है। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि हैंडबॉल टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से पूरा भोजपुर का नाम पूरे बिहार में रौशन हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आगे भी हैंडबॉल की टीम उम्दा प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेगी। भोजपुर हैंडबॉल के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि काफी मशक्कत और संघर्ष के बाद आखिरकार हमारी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। वास्तव में हमारे संपूर्ण हैंडबॉल संघ द्वारा एक उल्लेखनीय प्रदर्शन और प्रयास है। उन्होंने बताया कि सचिन कुमार यादव एवं आलोक कुमार संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के छात्र रहे हैं। सचिन कुमार फिलवक्त भारतीय खेल प्राधिकरण सैफई, यूपी में अभ्यासरत है। टीम में संभावना स्कूल के वर्ग दशम के छात्र कृष कुमार पांडेय एवं सुजल कुमार ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। संचालन भोजपुर हैंडबॉल संघ के सचिव अभिषेक कुमार ओझा ने की। इस अवसर पर उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा मौजूद रहें। बता दें कि 20 से 22 सितंबर तक सहरसा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2024-25 में भोजपुर जिले की हैंडबॉल टीम ने 17-11 से गया को शिकस्त दी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।

Related posts

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

rktvnews

ई० डी० कर्मचारी

rktvnews

व्यंग्य 🤪 फट्टेबाज जी से विनम्र निवेदन!

rktvnews

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) की राजनीतिक दलों और हितधारकों के साथ बातचीत जारी।

rktvnews

किसी भी क्षेत्र को जीतने का सबसे अच्छा तरीका है उसकी संस्कृति पर कब्ज़ा कर लिया जाए, उसकी भाषा को नष्ट कर दिया जाए : उपराष्ट्रपति

rktvnews

ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं प्राकृतिक खेती से कम समय में उर्वरक और कीटनाशक से अत्यधिक लाभ होगा:कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर पी के द्विवेदी

rktvnews

Leave a Comment