RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद।

केन्द्र सरकार की उपलब्धियो एवं बिहार के विकास के बारे में विस्तृत की चर्चा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा परिसदन सभागार मे केन्द्र मे मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे मीडिया संवाद हुआ।
मीडिया संवाद मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल हुए।
मीडिया संवाद करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केन्द्र में 12वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए की सरकार है।आज मोदी जी देश के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिए है। इन बारह वर्षो मे देश वैश्विक स्तर पर ऊपर बढ़ गया है।सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश आत्मनिर्भर बन रहा है और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ रहा है।
उन्होने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावी और निर्णायक बनी।रूस-यूक्रेन,इजरायल- हमास जैसे संकटो के दौरान भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया।भारत की बात आज वैश्विक मंचो पर गंभीरता से सुनी जाती है।
उन्होने आर्थिक विकास पर बात करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं मे शामिल है।डिजिटल भुगतान मे देश विश्व का अग्रणी देश बन गया है।विदेशी निवेश मे भी रिकॉर्ड वृद्धि हुआ है।स्टार्टअप इंडिया के तहत लाखो युवाओं को अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होने कहा कि 12 वर्षो का यह काल गरीब कल्याण का रहा।80 करोड़ लोगो को मुफ्त राशन,जनधन योजना से करोडों गरीबों के बैंक खाते खुले,उज्जवला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत 05 लाख तक स्वास्थ्य बीमा,पीएम आवास के तहत करोड़ो गरीबो को पक्का घर के अलावा बहुत सारी योजनाएं गरीब कल्याण का रहा।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है।नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो,मातृत्व लाभ योजनाओं का विस्तार हो या स्वयं सहायता समूहो को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो या ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक हो सभी से महिला सशक्त हुई है।
मोदी सरकार ने किसानो के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष6000 रूपए,नीम कोटेड यूरिया, कृषि अवसंरचना में निवेश,रिकार्ड खाद्यान्न उत्पादन एवं किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार कर किसानो को मुस्कुराने का अवसर दिया है।
युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया से नए रोजगार, नई शिक्षा नीति 2020,कौशल विकास मिशन,खेलो इंडिया और खेल अवसंरचना का विस्तार आदि बहुत सारी योजनाएं युवाओ को विकसित भारत बनाने मे सहायक हो रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मीडिया के साथ संवाद करते हुए बिहार के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा। उन्होने कहा कि बिहार मे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में डबल इंजन का सरकार तेजी से विकास कर रही है।मोद जी का बिहार के विकास पर विशेष फोकस है।राष्ट्रीय राजमार्ग का अभूतपूर्व विस्तार, अनेक रेल परियोजनाओं की स्वीकृति, पटना मेट्रो परियोजना, एम्स पटना का विस्तार, मखाना को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने मे पहल,बिहार मे कई नए मेडिकल काँलेजो की स्थापना, वंदे भारत ट्रेनो का विस्तार, एक्सप्रेसवे, हाइवे नेटवर्क मे रिकार्ड वृद्धि, भारतमाला, सागरमाला जैसी योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद को समाप्त करने मे ,गरीब,दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और वंचित वर्ग को योजनाओं से सीधा लाभ,भ्रष्टाचार रोकने आदि बहुत सारी योजनाओं से बिहार को विशेष लाभ प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि 12वर्ष सेवा के,सुशासन के,विकसित भारत की मजबूत नींव के है। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा नही,बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है।
मीडिया संवाद मे जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह,अगिआंव विधायक महेश पासवान, विधानपार्षद जीवन कुमार, प्रदेश मंत्री सुषमा साहु,मिथलेश कुशवाहा, राजेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह,हरेन्द्र प़ाडेय,सीडी शर्मा, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, निशांत सेंगर ,विभु जैन,आदि उपस्थित थे।

Related posts

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के निजी कागजात राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंपे गए।

rktvnews

शौमिल प्रिया ने अपने जन्मदिन पर उपयोगी सामान किया अनुदानित!सेवा में सहयोगी बनना हमारी सभ्यता और संस्कृति:शौमील प्रिया

rktvnews

चित्तौड़गढ़:लोकसभा आम चुनाव, 2024,नामांकन के पहले दिन 01 नामांकन दाखिल।

rktvnews

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

rktvnews

बागपत:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने की शांति समिति की बैठक।

rktvnews

सात माह से अंधा बुजुर्ग की सेवा टीम मदर टेरेसा भोजपुर द्वारा।

rktvnews

Leave a Comment