RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

बच्चों को मिले बेहतर वातावरण: स्कूलों की सफाई, खानपान और सुरक्षा पर डीएम गंभीर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 जुलाई।जिले में बेसिक शिक्षा को प्रभावी, समावेशी और बच्चों के अनुकूल बनाने को लेकर जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्कूलों में बेंच, पेयजल, साफ-सफाई, खानपान, शौचालय और छत की मरम्मत जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीएसए और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का फील्ड निरीक्षण करें और उसकी स्थिति प्रेरणा एप पर फोटो सहित अपडेट करें, जिससे जवाबदेही तय की जा सके।
बैठक में विशेष रूप से बरसात के मौसम में स्कूलों की छतों की स्थिति और चारदीवारी की मजबूती की जांच के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कहीं भी सीपेज, रिसाव या कमजोर निर्माण की सूचना मिले, तो संबंधित विभाग तत्काल कार्यवाही कर समस्या का समाधान करे। बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यदि कहीं अव्यवस्था या अनियमितता की शिकायत आती है, तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने मिड-डे मील की गुणवत्ता, रसोईघर की साफ-सफाई और बच्चों को पोषणयुक्त भोजन देने की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की। बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ पढ़ाई की गुणवत्ता और शिक्षकों की उपस्थिति पर भी निगरानी बढ़ाई जाए। इसके लिए उन्होंने प्रेरणा एप पर इंस्पेक्शन रिपोर्टिंग को अनिवार्य किया और नामित अधिकारियों से कहा कि वे विद्यालयों में सुधार के ठोस प्रयासों को धरातल पर उतारें।
बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

खैरागढ़:नेशनल यूथ फेस्टिवल में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का उल्लेखनीय प्रदर्शन, तीन विधाओं में खिताब, कुल 10 पुरस्कार।

rktvnews

चतरा:बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता: “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम में चतरा ज़िला आगे।

rktvnews

भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर चर्चा की गई।

rktvnews

मै कहीं जाने वाला नही ।आरा से ही लड़ूंगा चुनाव!जनता हमारे साथ है:आर के सिंह

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा ई किसान भवन से कृषि योजनाओं की जानकारी हेतु प्रचार रथ किया गया रवाना,लगाये गए किसान चौपाल।

rktvnews

ग्वालियर:प्रतिबंध के बावजूद नलकूप खनन की जुर्रत करना भारी पड़ा।

rktvnews

Leave a Comment