RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर चर्चा की गई।

नई दिल्ली/18 सितंबर।भारत-मलेशिया संयुक्त उप-समिति की 10वीं बैठक का आयोजन 18 सितंबर, 2023 को नई दिल्ली में किया गया, जिसमें रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर चर्चा की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव (नौसेना प्रणाली) राजीव प्रकाश और मलेशिया के रक्षा मंत्रालय के रक्षा उद्योग प्रभाग के प्रभाग के अवर सचिव एरिस जेमादी बिन ताजुदीन ने की।
बैठक के दौरान, दोनों देशों के बीच रक्षा अनुसंधान और उद्योग सहयोग की समीक्षा की गई और पारस्परिक हित से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने रक्षा उद्योग से संबंधित चल रही बातचीत को और ज्यादा विस्तार से करने के लिए प्रभावी एवं व्यावहारिक पहलों पर वार्ता की।

Related posts

सफ़लता की कहानी:तकनीक की उड़ान से ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा ने खरीफ और रबी सीजन में कमाये दो लाख रुपए।

rktvnews

20 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उपायुक्त के निर्देश पर कंबलों का किया गया वितरण।

rktvnews

भोजपुर राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के द्वारा गया02 स्नातक और शिक्षक प्रत्याशी के समर्थन में सभा आयोजित।

rktvnews

इंदौर:प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।

rktvnews

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment