RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी हरी शंकर ने लिया अंगदान का संकल्प, जिले में एक दिन में 1500 से अधिक लोगों ने ली शपथ।

हनुमानगढ़ पहुंचा प्रदेश में पांचवे स्थान पर।

RKTV NEWS/हनुमानगढ़(राजस्थान )30 जुलाई।जिले में अंगदान को लेकर जन-जागरूकता का अभूतपूर्व उदाहरण सामने आया है। बुधवार को जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने स्वयं ई-शपथ लेकर इस पुनीत कार्य में योगदान दिया। इन दोनों अधिकारियों की पहल से प्रेरित होकर जिलेभर में तहसील स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक के अधिकारी, कर्मचारियों और आमजन ने भी अंगदान का संकल्प लिया। जहां पूरे देश में 5000 शपथ हुई, वहीं देखते ही देखते एक ही दिन में जिले में ही 1500 से अधिक लोगों ने अंगदान की शपथ लेकर जिले को प्रदेश में पांचवे पायदान पर ला खड़ा किया।
कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने इस अवसर पर कहा कि अंगदान एक ऐसा संकल्प है, जो मृत्यु के बाद भी जीवन देने का माध्यम बनता है। समाज को बदलना है तो पहले पहल हमें ही करनी होगी। समस्त एसडीएम, तहसीलदारों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पहले स्वयं शपथ लें, फिर आमजन को प्रेरित करें।
पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि हमारा छोटा सा प्रयास किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी को नया जीवन दे सकता है। समाज में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह एक जरूरी कदम है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने कहा कि अंगदान सिर्फ एक शपथ नहीं, बल्कि भविष्य में किसी के जीवन की उम्मीद है। आज अगर हम आगे बढ़ें तो कल कोई हमारी वजह से जीवित रह सकता है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अब तक 60 हजार से अधिक लोगों ने मृत्युपरांत अंगदान की ई-शपथ ली है। हनुमानगढ़ जिले का नाम अब इस सूची में पांचवे स्थान पर दर्ज हो गया है, जो प्रशासन की सजगता और नागरिकों की जागरूकता का प्रमाण है।
यदि आप भी अंगदान की शपथ लेना चाहते हैं, तो https://notto.abdm.gov.in/pledger-login लिंक पर जाकर आधार नंबर और मोबाइल ओटीपी दर्ज कर सकते हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही आपको ई-शपथ प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। इस अभियान का उद्देश्य यही है कि अंगदान को समाज में सामान्य, सहज और मानवीय कर्तव्य के रूप में अपनाया जाए। कलेक्टर और एसपी जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी से यह संदेश और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचा है।

Related posts

व्यंग्य:रे दशानन तूने ये क्या किया🤪

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी मैदान ,रांची में “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24” का किया शुभारम्भ, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

rktvnews

शर्म तो ज्ञान पर आएगी, न कि अंग्रेज़ी पर!

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

गढ़वा:प्रखंड रंका की में ग्रीष्म ऋतु के मद्येनज़र पेयजल की समूचित व्यवस्था हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

नूतन मंगल वर्ष पर की गई मंगल कामना।

rktvnews

Leave a Comment