RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के बाद देश में वापसी का स्वागत किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 30 जुलाई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा निशानियों की 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देश में वापसी की सराहना करते हुए इसे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए एक गौरवपूर्ण और खुशी का क्षण बताया।
‘विकास भी, विरासत भी’ की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए एक वक्तव्य में प्रधानमंत्री ने भगवान बुद्ध के उपदेशों के प्रति भारत की अपार श्रद्धा तथा अपनी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया।

एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने लिखा:

“हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए एक खुशी का दिन!

भगवान बुद्ध की पवित्र पिपरहवा निशानियां 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद स्वदेश वापस आ गई हैं, यह जानकर हर भारतीय को गर्व होगा। ये पवित्र निशानियां भगवान बुद्ध और उनकी महान शिक्षाओं के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध को दर्शाती हैं। यह हमारी गौरवशाली संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। #विकास भी विरासत भी”

“यह स्मरणीय है कि पिपरहवा निशानियां 1898 में खोजी गई थीं, किंतु औपनिवेशिक काल के दौरान इन्हें भारत से बाहर ले जाया गया था। जब इस वर्ष की शुरुआत में ये एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में दिखाई दीं, तो हमने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया कि ये स्वदेश वापस आ जाएं। मैं इस प्रयास में शामिल सभी लोगों की सराहना करता हूं।”

Related posts

देशरत्न कॉन्क्लेव में लगेगा सितारों का जमावड़ाराजधानी के बापू सभागार में आयोजित होगा कार्यक्रम : मनीष सिन्हा

rktvnews

खैरागढ़:राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ खैरागढ़ महोत्सव, अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 जून 24

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के उन्मुखीकरण व प्रथम किस्त वितरण समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

29 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर : थमने का नाम नहीं ले रहा गंगा का  रौद्र रूप।

rktvnews

Leave a Comment