RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व।

भोपाल/मध्यप्रदेश 28 जुलाई। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने कहा है कि प्रदेश में 16 जुलाई से 14 अगस्त तक आयोजित विकास पर्व प्रगति का पर्व है। इस पर्व के माध्यम से अधिक से अधिक जन-भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य मंत्री पटेल गुरूवार को सतना जिले के रामनगर विकासखण्ड के ग्रामों में विकास पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री पटेल ने ग्राम कालडिहा, बडखोरा, ग्राम गंगासागर में 35 लाख 55 हजार रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

राज्य मंत्री पटेल ने कहा कि अमरपाटन क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक स्थिति और सुदृढ़ हो सके इसके लिये राज्य सरकार किसान हितैषी योजनाओं के माध्यम से तेजी से कार्य कर रही है।

Related posts

काला बिल्ला लगा किया कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को पहले दृष्टिबाधित महिला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर : केक काट कर भाजपा का स्थापना दिवस मना! शाहपुर में हुआ आयोजन।

rktvnews

वैशाली:किसानों के हित में महाअभियान: किसान पंजीकरण में वैशाली जिला बिहार में द्वितीय स्थान पर।

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

Leave a Comment