RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

नई दिल्ली:देश में एक समान पाठय़क्रम के लिए दिसा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 29 जुलाई। डेवलपिंग इंडिपेंडेंट स्कूल अलायंस ट्रस्ट (दिसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवीर सिंह मावी ने देशभर के सभी स्कूलों में एक समान पाठय़क्रम लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि दिसा गांव-देहात और दिल्ली के अनियमित क्षेत्रों के लगभग 1100 स्कूलों का प्रतिनिधित्व करती है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर वे छात्र हैं जिनके परिवार जीवन यापन के लिए अलग-अलग प्रदेशों में पलायन करते रहते हैं। लिहाजा, ऐसे बच्चों के लिए देशभर के स्कूलों में एक समान पाठय़क्रम लागू किया जाना चाहिए ताकि वे पढाई में अन्य छात्रों से पीछे न रह जाएं। सत्यवीर मावी ने बताया कि उनकी संस्था दिसा गांव-देहात और अनियमित क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है। यह तभी संभव है जब देशभर विभिन्न प्रदेशों के सभी स्कूलों में एकसमान पाठय़क्रम लागू हो। इसलिए प्रधानमंत्री से निवेदन है कि वे दिसा के अंतर्गत शिक्षा हासिल करने वाले गरीब छात्रों की समस्या को समझते हुए देशभर में एकसमान पाठय़क्रम लागू किए जाने संबंधी दिशा-निर्देश जारी करें।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में जीन एडिटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन कर किसानों से संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया।

rktvnews

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) भोजपुर ने पटना में 16 मार्च के विशाल प्रदर्शन के समर्थन में कन्वेंशन आयोजित किया।

rktvnews

स्वतंत्रता सेनानी स्व मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए “टोबैको फ्री यूथ कैंपेनिंग 3.0” का शुभारंभ।

rktvnews

वाराणसी आयोजन में दिव्य कला शक्ति कार्यक्रम के लिए गणमान्य शख्सियतों और दिव्यांग कलाकारों का स्वागत किया गया

rktvnews

Leave a Comment