RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा में भाजपा चुनाव प्रवास 2025 के तहत महिला केंद्रित बैठक, मेयर इंदु देवी के आवास पर हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)29 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के तहत चलाए जा रहे सात दिवसीय चुनाव प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को आरा की मेयर इंदु देवी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मेयर इंदु देवी ने की।
बैठक में आरा विधानसभा प्रभारी चिंता ओझा, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी (झारखंड) से आई प्रवासी बहनें, प्रदेश उपाध्यक्ष संमपा शाह एवं प्रदेश मंत्री अर्चना सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना के लाभों की जानकारी दी और अधिक से अधिक महिलाओं तक इन योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक में आरा नगर निगम की महिला पार्षदों की भागीदारी भी विशेष रही। वार्ड 6 की पार्षद मालती देवी, वार्ड 22 की पार्षद रेखा जैन, वार्ड 37 की पार्षद सीता देवी, तथा वार्ड 42 की पार्षद संध्या देवी ने अपने-अपने वार्डों में चल रहे कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर विचार साझा किए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जीविका दीदियां, आशा कार्यकर्ता और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।
बैठक में उपस्थित प्रमुख महिलाएं
मनी देवी, शांति देवी, मीना देवी, जगपतीया कुंअर, ममता देवी, लखपति देवी, लक्ष्मी देवी, ललिता देवी, उषा देवी, लाल मुनी देवी, रूबी देवी, बबीता देवी, देवंती देवी, पूजा कुमारी, मीठी कुमारी, श्वेता देवी, प्रीति कुमारी, इस कुमारी, सोनमती देवी, फूलमती देवी, श्रेयांश देवी, लाल कुंती देवी, मनोरमा देवी, श्याममनी देवी, प्रमिला देवी, कविता देवी, मोनिका कुमारी, सोनी देवी, ललमनी देवी, कामाख्या देवी, बबीता देवी आदि रहीं।

Related posts

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने मतदान के लिए लिया ‘ई-संकल्प‘! जिलेवासियों से ई-संकल्प लेने के लिए की अपील।

rktvnews

भोजपुर:सब्जियों की संरक्षित खेती में कृषकों के लिए अपार संभावनाएं : डॉ विकाश सिंह

rktvnews

आर्थिक आत्मनिर्भरता से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि: राष्ट्रपति

rktvnews

राजस्थान:बजट घोषणाओं के लिए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों द्वारा आभार एवं अभिनंदन समारोह।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment