
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त।महंत महादेवानंद महाविद्यालय, आरा में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘भारतीय अर्थव्यवस्था : विकास एवं चुनौतियाँ’ विषय पर ज्ञानवर्धक एवं रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में आर्थिक विषयों के प्रति रुचि, ज्ञान, तर्कशक्ति तथा समसामयिक आर्थिक समस्याओं के प्रति जागरूकता विकसित करना था।शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत नई गति और ऊर्जा के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. अमरेश कुमार एवं डॉ. रजनी नरसरिया ने प्रधानाचार्य को बुके देकर सम्मानित किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी नरसरिया ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों को समझने के साथ-साथ अपनी तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान और समसामयिक आर्थिक विषयों की समझ विकसित करने का अवसर मिला।
क्विज प्रतियोगिता में खुशी ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय तथा निधि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मिता, डॉ. शिल्पा, डॉ. रश्मि, डॉ. अनामिका, डॉ. सुमैला, डॉ. पूनम, डॉ. आशा, डॉ. सरोज, डॉ. प्रियंका, डॉ. विजय कुमार, श्री राघवेंद्र नारायण, श्री अमरजीत, डॉ. अंजू कुमारी, पीटीआई अंजू कुमारी, श्रीमती निवेदिता सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन और सबका आभार डॉ.अमरेश कुमार ने सफलतापूर्वक किया।
