RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संत शिरोमणि रविदास जयंती पर वाराणसी की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी का भोजपुर में स्वागत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 अगस्त।संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से जिला अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजकों, पार्टी पदाधिकारियों एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।
संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि वाराणसी काशी के समीप स्थित मांडूर ग्राम से कलश में लाई गई पवित्र मिट्टी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी जिलों से पहुंचे जिला अध्यक्षों एवं उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को सौंपा।भोजपुर जिले के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम के संयोजक सह भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अमरेन्द्र चौबे, सह संयोजक मनीष रोशन, जिला महामंत्री ममता सिंह, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र राम, पुखराज पासवान एवं राम बुधराम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि रविदास जी की रथयात्रा को भाजपा बामपाली कार्यालय लाया।बामपाली कार्यालय में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा में लाए गए कलश पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके बाद कलश को छोटकी सासाराम स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया संयोजक अमरेन्द्र चौबे एवं सह संयोजक मनीष रोशन ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई इस पवित्र मिट्टी को रथ के माध्यम से भोजपुर जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से ग्रामीणों को संत रविदास जी के पवित्र कलश के दर्शन कराए जाएंगे।इस अवसर पर लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत पांडेय, ज्योति प्रकाश कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, संजय सिंह, राकेश सिंह एवं सुनील श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

आरईसी लिमिटेड बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3,045 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

पहरपुर का एक किशोर गंगा नदी में डूबा।

rktvnews

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए दो दिवसीय कला महोत्सव ‘आर्ट – 81’ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री की बिपोर्जोय तूफान से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक- मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए किया निर्देशित – आम जनता से तूफान संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

rktvnews

उत्तराखण्ड सरकार ,सेतु आयोग और टाटा ट्रस्ट ने सामाजिक विकास के क्षेत्रों में कार्य के लिए किया गया समझौता।

rktvnews

नवादा:दीपावली एवं छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment