RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:”प्रमंडल और प्रखंड स्तर पर भी नियोजनालय करा रहा है रोज़गार मुहैया, मढ़ौरा में 21 युवाओं को मिला रोज़गार।

RKTV NEWS/छपरा ( सारण)29 जुलाई। सोमवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा एक दिवसीय नियोजन शिविर का आयोजन राजकीय आईटीआई, मढ़ौरा परिसर में किया गया। यह शिविर “नियोजक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत तथा सहायक निदेशक, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा, भरत जी राम के निदेश में संपन्न हुआ।
शिविर का उद्घाटन नियोजन पदाधिकारी, सारण, पिंकी भारती द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित युवाओं को सरकारी नियोजनालयों के माध्यम से मिलने वाले नि:शुल्क रोजगार अवसरों की जानकारी दी एवं उन्हें सावधान किया कि वे किसी दलाल या फर्जी संस्था के बहकावे में न आएँ। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे अपने कौशल और प्रयास से शीघ्र आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।
इस रोजगार शिविर में एम/एस रेट्रोफिट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा असिस्टेंट स्प्लाइसर के पद हेतु चयन प्रक्रिया कराई गई। कुल 50 अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया, जिनमें से 21 युवाओं का औपबंधिक चयन किया गया। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया, जिसमें संवाद कौशल, तकनीकी समझ और व्यावसायिक व्यवहार का मूल्यांकन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना बिहार, उत्तर प्रदेश, चेन्नई, बेंगलुरु एवं आंध्र प्रदेश में की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,000 प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा।
शिविर की सफलता में भरत जी राम, सहायक निदेशक, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा, पिंकी भारती, नियोजन पदाधिकारी, सारण, क़ुदरतुल्लाह फ़राज़, प्रशिक्षु नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के कर्मियों एवं आईटीआई मढ़ौरा के कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

गोवर्धन कैटल फीड यूनिट सफलता के गढ़ रहा नए आयाम

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता की टीम गया रवाना।

rktvnews

चतरा:शिक्षा विभागीय -जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कावड़ यात्रा व पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों के साथ की ब्रीफिंग।

rktvnews

दरभंगा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो आब्जर्वर का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment