RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:बजट घोषणाओं के लिए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों द्वारा आभार एवं अभिनंदन समारोह।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )12 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही कई पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का केंद्र रहा है। इन चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से ’यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन पद्धतियों में इलेक्ट्रोपैथी की विशेष महत्ता है और राज्य सरकार इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सकों की आभार एवं अभिनंदन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दूरगामी निर्णय ले रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में ही पारंपरिक चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रोपैथी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रोपैथी बोर्ड का गठन करने और इसके लिए प्रथम चरण में 5 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। साथ ही, बजट में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के सम्बन्ध में परीक्षण कर नियम बनाने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है।

स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं का निरन्तर विस्तार कर रही है। परिवर्तित बजट 2024-25 में स्वास्थ्य क्षेत्र को सर्वाधिक महत्व देते हुए लगभग 27 हजार 660 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जो बजट का 8.26 प्रतिशत हिस्सा है। इससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हांेगी एवं स्वास्थ्य ढ़ाचे का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण होगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी एक प्रभावी चिकित्सा पद्धति के रूप में उभर रही है। इस पद्धति में औषधीय पौधों के रस का उपयोग कर विभिन्न रोगों का प्रभावी रूप से इलाज किया जाता है। राज्य सरकार इस पद्धति के विस्तार के लिए संकल्पित है।

एक दिया आप जलाओ, एक दिया हम जलाएं

श्री शर्मा ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को लाभांवित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति नागरिकों के कर्तव्य भी होते हैं। इसलिए नागरिक जरूरतमंद तक इन सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। एक दिया आप जलाएं और एक दिया हम जलाएं, जिससे रोशनी फैले और अंधकार समाप्त हो।
इस अवसर पर सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा एवं राजस्थान इलेक्ट्रो चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष हेमन्त सेठिया ने भी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा के संबंध में अपने विचार प्रकट किये। साथ ही विभिन्न अंचलों से आये चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर बजट घोषणाओं के लिए अभिनंदन किया।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और बीईएमएल लिमिटेड की कार्यशाला का दौरा किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के अंतिम दिन 56 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नाम-निर्देशन पत्र।

rktvnews

डीआरडीओ ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए एमएसएमई की क्षमता निर्माण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया।

rktvnews

कर्म करने से दुर्भाग्य भी भाग्य में बदल जाता है : जीयर स्वामी

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:आशा चयन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी होने पर सीधे एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी : जिला पदाधिकारी

rktvnews

बक्सर से लापता स्वर्ण व्यवसायी आरा से बरामद।

rktvnews

Leave a Comment